फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir government gives 50 percent exemption in passenger tax on commercial vehicles

ट्रांसपोर्टरों को राहत: व्यावसायिक वाहनों पर जम्मू-कश्मीर सरकार ने यात्री कर में दी 50 फीसदी छूट, कारोबारियों की मांग की गई पूरी 

Tue, 03 May 2022 09:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 09:18 AM IST
सार

उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशासनिक परिषद ने एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक दी रियायत दी। बताया कि  भुगतान कर चुके व्यापारियों का पैसा अगले वित्त वर्ष में किया जाएगा समायोजित। परिवहन व्यवसायी लंबे समय से कर रहे थे छूट देने की मांग। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir government gives 50 percent exemption in passenger tax on commercial vehicles
जम्मू में वाहन - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

प्रदेश में कोरोना के दौरान आर्थिक तंगी का शिकार व्यावसायिक वाहन चालकों को सरकार ने यात्री कर में पचास फीसदी की छूट दी है। सरकार ने यह छूट एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक दी है। जिन ट्रांसपोर्टरों ने इस अवधि का यात्री कर का भुगतान पहले ही कर दिया है, उनकी अतिरिक्त राशि को एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक की अवधि में समायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रशासनिक परिषद की बैठक में लिया गया फैसला 

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासिनक परिषद (एसी) की बैठक में सोमवार को इस फैसले को मंजूरी दी गई है। ट्रांसपोर्टरों लंबे समय से सरकार से यात्री कर माफ करने की मांग कर रहे थे। इससे पहले सरकार ने एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक के यात्री कर में पचास फीसदी तक की छूट दी थी।

विज्ञापन


प्रशासनिक परिषद की बैठक में यात्री कर में पचास फीसदी तक की छूट के साथ वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2021-22 के लिए वाणिज्यिक वाहनों के बकाया यात्री कर की वसूली 1 अप्रैल 2022 से शुरू होकर तिमाही आधार पर चार समान किस्तों में देने की छूट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। हम लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। उम्मीद है कि सरकार हमारी अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करेगी।- विजय चिब, अध्यक्ष, ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट यूनियन 

ठोस कचरा प्रबंधन: डंपिंग साइट के लिए 80 कनाल भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी

जन उद्देश्य के विभिन्न कार्यों के लिए प्रशासनिक परिषद ने सोमवार को विभिन्न सरकारी विभागों को भूमि हस्तांतरण को मंजूरी प्रदान की है। प्रशासनिक परिषद की बैठक में कश्मीर संभाग के बांदीपोरा जिले में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए डंपिंग साइट के लिए 80 कनाल भूमि आवास एवं शहरी विकास विभाग को ट्रांसफर की।



80 कनाल भूमि में से सुंबल में रख ए अशहाम में तीस कनाल, हाजिन में बीस कनाल और बांदीपोरा में तीस कनाल भूमि मुहैया करवाई गई हैं। इसके अलावा पीएचई डिविजन कार्यालय पुलवामा को स्थापित करने व बरजुला कालोनी में ओवर हैंड टैंक और फिल्ट्रेशन प्लांट  के लिए जल शक्ति विभाग को छह कनाल भूमि ट्रांसफर करने के प्रस्ताव को भी प्रशासनिक परिषद ने मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed