फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Government canceled the selection list of Finance Accounts Assistant and JE

जम्मू कश्मीर: सरकार ने की वित्त लेखा सहायक और जेई की चयन सूची रद्द, सीबीआई जांच की सिफारिश

Mon, 29 Aug 2022 02:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 Aug 2022 02:19 AM IST
सार

समिति ने एफएए के लिए चुने गए 972 उम्मीदवारों और जेई सिविल के लिए चुने गए 209 उम्मीदवारों की चयन सूची को रद्द करने की सिफारिश समिति ने की थी। समिति ने उपराज्यपाल को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा कि इन परीक्षाओं में न सिर्फ अयोग्य उम्मीदवारों का चयन हुआ है बल्कि पेपर भी लीक किया गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Government canceled the selection list of Finance Accounts Assistant and JE
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने वित्तीय लेखा सहायक (एफएए) और जलशक्ति व पीडब्ल्यूडी विभाग की कनिष्ठ अभियंता (जेई )सिविल भर्ती को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की गई है। सरकार ने यह भी कहा है कि भर्ती में धांधली के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। नए सिरे से जल्द ही भर्ती भी होगी।

विज्ञापन


इस प्रकरण में भी पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा की तरह धांधली के आरोप लगे थे। एसआई परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया था।  अमर उजाला ने 20 अगस्त को ही वित्तीय लेखा सहायक और जेई सिविल की चयन सूची रद्द करने की सिफारिश करने की खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


एफएए और जेई दोनों भर्तियों में धांधली की शिकायत के बाद गृह सचिव आरके गोयल के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय टीम ने पूरे प्रकरण की जांच की थी। जांच में पाया कि इन दोनों भर्तियों में भी सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की तर्ज पर जमकर धांधली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने एफएए के लिए चुने गए 972 उम्मीदवारों और जेई सिविल के लिए चुने गए 209 उम्मीदवारों की चयन सूची को रद्द करने की सिफारिश समिति ने की थी। समिति ने उपराज्यपाल को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा कि इन परीक्षाओं में न सिर्फ अयोग्य उम्मीदवारों का चयन हुआ है बल्कि पेपर भी लीक किया गया।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इन भर्तियों के लिए परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने एसएसबी के अफसरों, कर्मियों और कुछ निजी लोगों के साथ मिलकर पेपर लीक किया। उम्मीदवारों से कहा गया कि तीनों भर्तियों में से किसमें चयनित होना चाहते हैं।

तीनों के लिए अलग अलग दाम तय किए गए। सब इंस्पेक्टरों के लिए 20 से 25 लाख, एफएए के लिए 13 से 16 लाख और जेई सिविल के लिए 10 लाख तक की बात की गई। इस गड़बड़ी में कौन-कौन शामिल हैं और कैसे इसे अंजाम दिया गया, इसकी सीबीआई से जांच कराएं।


इस जांच समिति में गोयल के अलावा कानून विभाग के सचिव अचल सेठी और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के सचिव मनोज द्विवेदी भी शामिल थे। सरकार इन तीनों भर्तियों को संपन्न कराने वाले जम्मू-कश्मीर सेलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के छह सचिव स्तर के अफसरों से लेकर चेयरमैन तक बदल दिए थे। 

छह मार्च को हुई थी एफएए की परीक्षा

सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की लिखित परीक्षा 27 मार्च 2022 और एफएए की 6 मार्च को हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed