फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Goods train engine collided with truck at Udhampur railway yard, officials reached the spot

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर रेलवे यार्ड पर ट्रक से टकराया मालगाड़ी का इंजन, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

Mon, 27 Mar 2023 10:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 10:36 PM IST
सार

उधमपुर में दुर्घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस व रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गया। रेलवे ने इस हादसे की जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Goods train engine collided with truck at Udhampur railway yard, officials reached the spot
उधमपुर में ट्रक और ट्रेन की टक्कर के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

उधमपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे यार्ड पर ट्रेन का इंजन ट्रक के साथ टकरा गया। चालक सामान को लोड करने के बाद ट्रक को बैक कर रहा था और इसी बीच मालगाड़ी के इंजन ने ट्रक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है। उधमपुर में रेलवे स्टेशन के यार्ड पर ट्रकों में खाद लोड की जा रही थी। यह खाद ट्रकों में भर कर कश्मीर भेजी जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक ट्रक में खाद लोड की गई और लोड होने के बाद चालक ट्रक को बैक करने लगा। जब वह बैक कर रहा था तो इसी दौरान मालगाड़ी इंजन आ गया।

इंजन के चालक ने हार्न के जरिए ट्रक चालक को चेतावनी दी कि वह अभी ट्रक को बैक न करे, लेकिन ट्रक के चालक ने चेतावनी को नजर अंदाज कर ट्रक को बैक करने के लिए प्रयास में पटरी पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी दौरान इंजन ने ट्रक को टक्कर मार दी। इंजन की टक्कर से ट्रक करीब 20फीट तक घसीटते हुए टायरों के मिट्टी में फंसने पर रुक गया। इस दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आई।

 

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस व रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गया। रेलवे ने इस हादसे की जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed