फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Free ticket system ends after 28 Jambu Zoo

जम्मू-कश्मीर: जंबू जू में प्रवेश के लिए 28 के बाद जेब करनी होगी ढीली, निशुल्क टिकट व्यवस्था खत्म होगी

Sat, 17 Jun 2023 11:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 11:42 AM IST
सार

मौसम में बदलाव आने पर जू में लोगों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। जुलाई में दूसरे राज्यों से जू में जानवरों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जू की एंट्री के लिए निशुल्क टिकट होने के कारण लोगों की भीड़ पहुंच रही है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Free ticket system ends after 28 Jambu Zoo
Jambu Zoo - फोटो : संवाद

विस्तार

जंबू-जू में जानवरों और पक्षियों को करीब से देखने का शौक रखने वालों को 28 जून के बाद टिकट के लिए जेब ढीली करनी होगी। उप राज्यपाल की घोषणा के मुताबिक एक माह की निशुल्क टिकट की अवधि खत्म होने में थोड़े दिन ही बचे हैं। जू में रोजाना औसतन 1200 से 1500 लोग पहुंच रहे हैं, जबकि पिछले दो रविवार के दिन ही 11000 से अधिक लोग पहुंचे हैं।

विज्ञापन


आगामी मौसम में बदलाव आने पर जू में लोगों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। जुलाई में दूसरे राज्यों से जू में जानवरों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जू की एंट्री के लिए निशुल्क टिकट होने के कारण लोगों की भीड़ पहुंच रही है। हालांकि तापमान अधिक होने के कारण अभी जू में पर्याप्त जानवर नहीं हैं।
विज्ञापन


जुलाई में गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, चिन्नेई आदि से एक जोड़ी शेर, एक जोड़ी बब्बर शेर, आठ मगरमच्छ, चीता, ब्लैक बक सहित अन्य जानवर लाए जाएंगे। जू में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए 10 ई-रिक्शा लगाए गए हैं। बैटरी कार को फिलहाल बंद रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जू-प्रशासन का तर्क है कि बैटरी कार पर अभी लोड रहने के कारण ई-रिक्शा की सेवाएं ली जा रही हैं। जंबू-जू के वार्डन अमित शर्मा का दावा है कि अगस्त तक सभी जगहों से जानवरों को जू में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे पर्याप्त जानवर होने से लोगों की भीड़ बढ़ेगी।


उनके अनुसार पिछले दो रविवार वाले दिन में पहले में 5500 और दूसरे में 5800 लोग जू में जानवरों को देखने के लिए पहुंचे। जंबू-जू के पहले चरण में विभिन्न प्रजातियों के जानवरों को रखने के लिए 17 इनक्लोजर स्थापित किए गए हैं। इसमें सांबर, तेंदुआ, चीता, पीफोन, टर्की, चीतल, हाग डीयर, ब्लैक डीयर, चार प्रजातियों के सांप रखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed