फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Four suspects in custody making video of military convoy, all residents of Reasi and Rajori

जम्मू-कश्मीर: सैन्य काफिले की वीडियो बना रहे चार संदिग्ध हिरासत में, रियासी और राजोरी के रहने वाले हैं सभी

Thu, 18 May 2023 02:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर(जम्मू)
अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर(जम्मू) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 02:15 AM IST
सार

जम्मू से पुंछ जा रहा सैन्य काफिला जब मुठ्ठी फलाईओवर पर पंहुचने लगा तभी राजोरी जा रहे टेंपो सवार तीन युवक वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान जवानों ने टेंपो को कब्जे में ले लिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Four suspects in custody making video of military convoy, all residents of Reasi and Rajori
सेना का काफिला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अखनूर में सैन्य काफिले की वीडियो बनाने पर सेना ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यह सभी एक टेंपो में सवार थे। पकड़े गए युवकों में मोहम्मद शफीक (नगरोटा), जफर इकबाल (त्राल्ला गुज्जरान, राजोरी), जाविद इकबाल ( माहौर, रियासी) और टेंपो चालक आमिर मलिक (गुरदान दर्द, राजोरी) शामिल हैं।

विज्ञापन


बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर एक सैन्य काफिला जम्मू से पुंछ जा रहा था। काफिला मुठ्ठी फलाईओवर पर पंहुचने पर राजोरी जा रहे टेंपो (जेकेओ2बीएल 2251) में सवार तीन युवक वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान जवानों ने टेंपो को कब्जे में ले लिया। अखनूर के मेन रोड टांडा टीसीपी पहुंचने पर चालक सहित तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया, जबकि अन्य सवारियों को दूसरे वाहन में बिठा कर राजोरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के बाद सदिंग्धों को शाम को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि सेना द्वारा हिरासत में लेने से पहले एक युवक ने मोबाइल से वीडियो डिलीट भी कर दिया। आरोपियों से मोबाइल, नकदी और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं किया था।

युवकों ने डाटा डिलीट किया: सेना

डीएसपी मोहन लाल का कहना है कि युवकों को पकड़ा गया था। इनके मोबाइल फोन लिए गए हैं। फिलहाल इनमें कुछ संदिग्ध वीडियोग्राफी या तस्वीरें नहीं मिली हैं। हालांकि सेना का कहना है कि इन्होंने कुछ डाटा डिलीट किया है। इसकी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed