{"_id":"63f395890511aaad190ff6c5","slug":"jammu-kashmir-former-cm-mehbooba-reached-raghunath-bazar-interacted-with-shopkeepers-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पूर्व सीएम महबूबा पहुंची रघुनाथ बाजार, दुकानदारों से सौंदर्यीकरण के कामों के बारे में जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पूर्व सीएम महबूबा पहुंची रघुनाथ बाजार, दुकानदारों से सौंदर्यीकरण के कामों के बारे में जाना
Mon, 20 Feb 2023 09:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 20 Feb 2023 09:15 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि रघुनाथ बाजार जम्मू का ऐतिहासिक बाजार हैं। यहां खरीददारी के लिए स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी पहुंचते हैंं। वह अपने छात्र जीवन से ही रघुनाथ बाजार में खरीददारी के लिए आती रही हैं।
विज्ञापन
रघुनाथ बाजार में महबूबा मुफ्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ रघुनाथ बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रघुनाथ बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात करने के अलावा मुख्यमंत्री के अपने कार्यकाल के दौरान रघुनाथ बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए किए कार्यों की प्रगति की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि रघुनाथ बाजार जम्मू का ऐतिहासिक बाजार हैं और यहां खरीददारी के लिए स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी पहुंचते हैंं। इसके लिए उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मल्टी लेवल कार पार्किंग सुविधा के अलावा रघुनाथ बाजार के सौंदर्यीकरण की परियोजना शुरू की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह अपने छात्र जीवन से ही रघुनाथ बाजार में खरीददारी के लिए आती रही हैं। उन्होंने दुकानदारों से मिलकर उनका हाल चाल भी जाना। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी फिरदौस टाक, परवेज वफा के अलावा कई पीडीपी नेता भी मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती ने रघुनाथ बाजार से जनसंपर्क अभियान की शुरूआत भी कर दी है।
विज्ञापन