{"_id":"66580eb2101ecabf4f05357e","slug":"jammu-kashmir-forests-burning-in-darsu-of-udhampur-help-sought-from-air-force-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: उधमपुर के दरसू में धधक रहे जंगल, वायुसेना से आग बुझाने के लिए मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: उधमपुर के दरसू में धधक रहे जंगल, वायुसेना से आग बुझाने के लिए मांगी मदद
Thu, 30 May 2024 10:59 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 30 May 2024 10:59 AM IST
सार
उधमपुर और जम्मू जिले के बीच दरसू वन क्षेत्र में लगी आग पांच से छह वर्ग किलोमीटर में फैल गई है। अब इसके रिहायशी इलाकों को भी खतरा बढ़ा है।
विज्ञापन
आग को बुझाते हुए कर्मी
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर जिले की दरसू पंचायत के जंगलों में मंगलवार से बड़े इलाके में भीषण आग लगी है, जिसने वन्यजीवों समेत वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग और स्थानीय लोगों के प्रयास अब तक असफल रहे हैं। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर भेजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, उधमपुर और जम्मू जिले के बीच दरसू वन क्षेत्र में मंगलवार को लगी आग पांच से छह वर्ग किलोमीटर में फैल गई है। अब इसके रिहायशी इलाकों को भी खतरा बढ़ा है। स्थानीय निवासी हरविंदर सिंह ने कहा कि प्रशासन से आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टरों को तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
वन विभाग और स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे मौजूदा प्रयास अपर्याप्त रहे हैं और आग नए क्षेत्रों में फैल रही है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि कुछ स्थानीय लोगों को संदेह है कि इसे शरारती तत्वों ने जान-बूझकर लगाया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के प्रयासों को बढ़ाने के लिए राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) स्थानीय टीमों के साथ शामिल किया गया है, लेकिन हवाओं के कारण आग फैलती जा रही है। वन विभाग और स्थानीय लोग बुधवार को भी जंगलों में लगी आग बुझाने में लगे रहे, लेकिन बड़ा क्षेत्र आग की चपेट में आने के कारण इसमें काफी बाधा आ रही है।