फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir For the first time examinations will be held under a respected academic calendar

J&K: बोर्ड परीक्षाओं में आएंगे 15% योग्यता आधारित प्रश्न, पहली बार एक समान शैक्षणिक कैलेंडर से होंगे एग्जाम

Tue, 17 Jan 2023 08:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 17 Jan 2023 08:01 PM IST
सार

मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह से बोर्ड परीक्षा होनी है। कोविड के दो साल बाद इस बार पूरे सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें योग्यता आधारित (कंपीटेंसी बेस्ड) प्रश्नों की संख्या 15 फीसदी तक होगी।

विज्ञापन
jammu kashmir For the first time examinations will be held under a respected academic calendar
exam - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं से 12वीं तक बोर्ड परीक्षा का अस्थायी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह से बोर्ड परीक्षा होनी है। कोविड के दो साल बाद इस बार पूरे सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें योग्यता आधारित (कंपीटेंसी बेस्ड) प्रश्नों की संख्या 15 फीसदी तक होगी। बोर्ड परीक्षा में 100 अंक का पेपर होगा। पहले विद्यार्थियों को 70 फीसदी पेपर ही हल करना होता था, जो 100 अंक का होता था।

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के तहत बोर्ड ने पिछले वर्ष पांच फीसदी तक योग्यता आधारित प्रश्न पूछे थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 15 फीसदी तक किया गया है। इसमें एमसीक्यू, केस बेस्ड, सोर्स बेस्ड प्रश्न होंगे। इससे संबंधित मॉडल प्रश्न पत्र भी जेके बोर्ड की वेबसाइट पर है, जहां से विद्यार्थियों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रवृत्ति की जानकारी मिलेगी। जेके बोर्ड सीबीएसई पैटर्न को अपना रहा है। एनईपी के तहत अब आने वाले वर्षों में बोर्ड कक्षाओं में योग्यता आधारित प्रश्नों की संख्या में वृद्धि होगी। प्रदेश में इस बार एक समान शैक्षणिक कैलेंडर के तहत मार्च और अप्रैल में परीक्षाएं होनी तय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed