फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Fishes die in Srinagar Dal Lake, demand investigation administration

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की डल झील में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी, स्थानीय प्रशासन से जांच कराने की मांग

Sat, 27 May 2023 10:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 May 2023 10:37 AM IST
सार

स्थानीय निवासी मकबूल ने बताया कि पानी की गुणवत्ता और स्तर अच्छा लग रहा है। बावजूद मछलियां मर रही हैं। नेहरू पार्क के आसपास झील में मछलियों का मरना आम बात हो गई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Fishes die in Srinagar Dal Lake, demand investigation administration
Srinagar Dal Lake - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

श्रीनगर स्थित डल झील में  कुछ दिनों से मछलियों के मरने से स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटकों तक को चिंता में डाल दिया है। इससे पहले झील में एलिगेटर गार मछली के मिलने की घटना सामने आई थी। पर्यावरणविदों ने भी झील में मछलियों के मरने पर चिंता जताई है।

विज्ञापन


मत्स्य विभाग से घटना की जांच कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी मकबूल ने कहा, पानी की गुणवत्ता और स्तर अच्छा लग रहा है। बावजूद मछलियां मर रही हैं। इन्हें देख कर सभी सहम जाते हैं। नेहरू पार्क के आसपास झील में मछलियों का मरना आम बात हो गई है।
विज्ञापन


इसका पता लगाने के लिए परिस्थिति विज्ञान शास्त्रियों ने झील का दौरा भी किया। झील संरक्षण और प्रबंधन प्राधिकरण (एलसीएमए) के वीसी बशीर अहमद भट ने विशेष प्रजाति की मछलियों की मृत्यु को वार्षिक मामला करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ये 3 से 4 इंच आकार की बहुत छोटी गंबूसिया प्रजाति है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। अनियमित मौसम के कारण थर्मल स्तरीकरण-झील में विभिन्न गहराई पर तापमान में बदलाव के कारण उनकी मृत्यु हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed