{"_id":"64718f9e6fdb63947f00e947","slug":"jammu-kashmir-fishes-die-in-srinagar-dal-lake-demand-investigation-administration-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की डल झील में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी, स्थानीय प्रशासन से जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की डल झील में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी, स्थानीय प्रशासन से जांच कराने की मांग
Sat, 27 May 2023 10:37 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 27 May 2023 10:37 AM IST
सार
स्थानीय निवासी मकबूल ने बताया कि पानी की गुणवत्ता और स्तर अच्छा लग रहा है। बावजूद मछलियां मर रही हैं। नेहरू पार्क के आसपास झील में मछलियों का मरना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
Srinagar Dal Lake
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर स्थित डल झील में कुछ दिनों से मछलियों के मरने से स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटकों तक को चिंता में डाल दिया है। इससे पहले झील में एलिगेटर गार मछली के मिलने की घटना सामने आई थी। पर्यावरणविदों ने भी झील में मछलियों के मरने पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
मत्स्य विभाग से घटना की जांच कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी मकबूल ने कहा, पानी की गुणवत्ता और स्तर अच्छा लग रहा है। बावजूद मछलियां मर रही हैं। इन्हें देख कर सभी सहम जाते हैं। नेहरू पार्क के आसपास झील में मछलियों का मरना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
इसका पता लगाने के लिए परिस्थिति विज्ञान शास्त्रियों ने झील का दौरा भी किया। झील संरक्षण और प्रबंधन प्राधिकरण (एलसीएमए) के वीसी बशीर अहमद भट ने विशेष प्रजाति की मछलियों की मृत्यु को वार्षिक मामला करार दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ये 3 से 4 इंच आकार की बहुत छोटी गंबूसिया प्रजाति है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। अनियमित मौसम के कारण थर्मल स्तरीकरण-झील में विभिन्न गहराई पर तापमान में बदलाव के कारण उनकी मृत्यु हुई है।