{"_id":"656ecd78ccb2dc1ff8060aa7","slug":"jammu-kashmir-fire-broke-out-in-car-on-jammu-srinagar-national-highway-in-kulgam-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: नेशनल हाईवे पर चलती कार में लगी आग, वाहन सवारों ने भाग कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: नेशनल हाईवे पर चलती कार में लगी आग, वाहन सवारों ने भाग कर बचाई जान
Tue, 05 Dec 2023 12:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:43 PM IST
सार
कश्मीर घाटी के कुलगाम जिले के शम्सीपोरा के पास जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर कार में अचानक आग लग गई। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
कुलगाम: आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : अर्शिद मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी वाहन सवार को चोट नहीं आई। वहीं, सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कश्मीर घाटी के कुलगाम जिले के शम्सीपोरा के पास जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर कार नंबर जेके02सीएल- 4090 में अचानक आग लग गई। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने का पता चलते ही तुरंत सभी वाहन सवारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और तुरंत कार से बाहर निकले।
विज्ञापन
कार जम्मू के एम एल पंडिता के पुत्र अरविन पंडिता के नाम पर पंजीकृत है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नजदीकी पुलिस स्टेशन कैमोह से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन