फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Farooq Abdullah stopped him from offering prayers at Dargah Hazratbal and blocked his residence

जम्मू-कश्मीरः ईद के मौके पर फारुख अब्दुल्ला को हजरतबल दरगाह जाने से रोका, घर में किया नजरबंद

Fri, 30 Oct 2020 03:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 30 Oct 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Farooq Abdullah stopped him from offering prayers at Dargah Hazratbal and blocked his residence
उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और जेकेएनसी पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर फारुख अब्दुल्ला को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के मौके पर हजरतबल दरगाह जाने से रोक दिया गया। सिर्फ यही नहीं उन्हें उनके घर में दोबारा नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें घर से निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही।

विज्ञापन


जेकेएनसी ने प्रशासन के इस कदम की निंदा करते हुए, इसे प्रार्थना करने के सांविधानिक अधिकारों का हनन बताया है, वो भी ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के खास मौके पर। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब वह ईद की नमाज अदा करने के लिए निकले तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि वह किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं बल्कि ईद की नमाज अदा करने के लिए दरगाह जाना चाहते हैं परंतु उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि नमाज अदा करने की आड़ में डॉ. फारुख अब्दुल्ला ने वहां एक सभा बुलाई हुई थी। जिसे उन्हे संबोधित करना था। पुलिस को इस बारे में पता चल गया और उन्होंने डॉ. अब्दुल्ला को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed