फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,facilities,AC bus

कटड़ा के लिए रोजाना दौड़ रहीं जेकेआरटीसी की 10 एसी बसें

विज्ञापन
jammu kashmir,facilities,AC bus
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) के बेड़े में 41 नई एसी बसों को शामिल किया गया हैं। 7.8 करोड़ रुपये से इन बसों को खरीदा गया है। जेकेआरटीसी प्रबंधन ने इनका परिचालन अंतर जिला रूट पर किया है। हालांकि ऑफ सीजन होने के कारण इन दिनों एसी बसों की सबसे ज्यादा मांग कटड़ा के लिए है। जम्मू रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन आठ से 10 एसी बसें कटड़ा के लिए दौड़ रही हैं। जम्मू से कटड़ा तक सरकारी एसी बस का 165 रुपये किराया है।
विज्ञापन

जेकेआरटीसी प्रबंधन ने पहली बार प्रदेश में अंतर जिला रूटों पर एसी बसों का परिचालन शुरू किया है। हालांकि अभी ठंड होने के कारण इन बसों की इतनी मांग नहीं है, लेकिन कटड़ा के लिए बसें चलाई गई हैं। अक्तूबर में जेकेआरटीसी ने पुंछ, राजोरी, डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह जिले के लिए एसी बसों का परिचालन शुरू किया था, लेकिन ठंड होने के कारण मांग उतनी बड़ी नहीं।
विज्ञापन

कटड़ा के लिए एसी बसों की मांग बढ़ी है। ऐसे में इस रूट पर रोजाना 10 बसों का परिचालन किया जा रहा है, जिन रूटों से मांग बढ़ेगी वहां बसों को शुरू किया जाएगा, ताकि को आरामदायक और सुरक्षित यातायात सुविधा लोगों को मिल सके। इसी तरह कश्मीर संभाग में अंतर जिला रूट पर एसी बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निधि गुप्ता, जीएम, ऑपरेशनल, जम्मू संभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed