{"_id":"64404a99ee4cb1a5c8079ca8","slug":"jammu-kashmir-explosion-due-to-explosion-of-suspicious-object-in-kishtwar-one-killed-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में जंगल से उठा लाए संदिग्ध वस्तु, रसोई में गर्म करते हुआ धमाका, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में जंगल से उठा लाए संदिग्ध वस्तु, रसोई में गर्म करते हुआ धमाका, एक की मौत
Thu, 20 Apr 2023 01:40 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:40 AM IST
सार
एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि सिंबोल गांव में मोहम्मद अब्बास नाइक के घर की रसोई में संदिग्ध विस्फोट हुआ। वह जंगल में मिली लावारिस वस्तु को घर लाए थे।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किश्तवाड़ जिले की तहसील मुगल मैदान के दूरदराज इलाके सिंबोल गांव में संदिग्ध वस्तु में हुए विस्फोट में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक यह वस्तु युवकों को जंगल में मिली थी, जिसे गर्म करते वक्त विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को छात्रू तहसील के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसका उपचार चल रहा है। घटना दोपहर के समय की है। एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि जिले के सिंबोल गांव में मोहम्मद अब्बास नाइक के घर की रसोई में संदिग्ध विस्फोट हुआ है।
विज्ञापन
बुधवार को अब्बास और उसका भाई गुच्छी (जंगली सब्जी) लेने के लिए पास के जंगल में गए थे। इस दौरान उन्हें एक लावारिस जंग लगी वस्तु मिली, जिसे वे घर ले आए। रसोई में गर्म करते समय वस्तु में विस्फोट हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह घटना आज दोपहर के समय की है। घटना में जान गंवाने वाले की पहचान शबीर अहमद (21) के रूप में हुई है। घायल की पहचान मोहमद यासीन (17) के रूप में हुई है। दोनों भाई हैं और मोहम्मद अब्बास नाइक के बेटे हैं। एसएसपी ने पूरी टीम के साथ मौके का जायजा लिया है। देर रात्रि तक थाना प्रभारी छात्रू परवेज अहमद खांडे जांच में जुटे थे।