फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Excavation work of first tube of Khilani tunnel in Doda completed

जम्मू-कश्मीर: डोडा में खिलैनी सुरंग की पहली ट्यूब के उत्खनन का काम पूरा, 30 किमी दूरी होगी कम

Sun, 05 Mar 2023 05:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 05:02 PM IST
सार

कंपनी के इंजीनियर हरजीत सिंह का कहना है कि आठ महीने में सुरंग से वाहन दौड़ने लगेंगे। सुरंग की दूसरी ट्यूब पर भी तेज गति से कार्य चल रहा है।  

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Excavation work of first tube of Khilani tunnel in Doda completed
डोडा जिले में खिलैनी सुरंग(प्रतीकात्मक) - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के डोडा जिले में खिलैनी सुरंग की पहली टयूब के उत्खनन का काम हो गया है। इस सुरंग के बनने से देश को कश्मीर से जोड़ने के लिए एक और वैकल्पिक सड़क मार्ग मिल जाएगा। इसके अलावा डोडा और किश्तवाड़ जिलों के बीच सड़क मार्ग की दूरी करीब तीस किलोमीटर कम होगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग और ढांचागत विकास प्राधिकरण लिमिटेड सुद्धमहादेव, खिलैनी, गोहा छातरू व खन्नाबल राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर काम कर रही है और 1. 574 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


कंपनी के इंजीनियर हरजीत सिंह का कहना है कि अगले  आठ महीने में सुरंग से वाहन दौड़ने लगेंगे। सुरंग की दूसरी ट्यूब पर भी तेज गति से कार्य चल रहा है।  अप्रैल 2023 के अंत तक उत्खनन का काम पूरा होने की संभावना है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरंग का निर्माण 431 करोड़ से हो रहा  

खिलैनी सुरंग का निर्माण 431 करोड़ की राशि से किया जा रहा है। इस सुरंग के बनने से भूस्खलन वाले क्षेत्र बटोत पुल डोडा को बाई पास कर दिया जाएगा। सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी एफको इंफ्रा टैक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि तय समय पर सुरंग का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।


भाजपा के डोडा जिला के उपाध्यक्ष संजय सर्राफ ने सुरंग का काम तेजी से होने के लिए स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के प्रयासों की सराहना की है।

मार्च 2021 में सुरेग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था और अब तक पहली ट्यूब का 85 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। - विनय कुमार, सहायक महाप्रबंधक, खिलैनी सुरंग परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed