फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Encounter Started between security forces and terrorists in Anantnag

Jammu Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, दो जवान बलिदान; तीन घायल

Sat, 10 Aug 2024 10:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Aug 2024 10:04 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच में मुठभेड़ शुरू हो गई है। शुरूआत जानकारी में पता चला है कि दो जवान मुठभेड़ में घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Encounter Started between security forces and terrorists in Anantnag
अनंतनाग में मुठभेड़ - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के सुदूरवर्ती जंगल क्षेत्र में आतंकियों से शनिवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। तीन अन्य घायल हैं। सुरक्षा बलों की ओर से पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी गई है ताकि दहशतगर्द मौके से भाग न निकलें। हालांकि, सेना की ओर से फिलहाल जवानों के घायल होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कोकरनाग के अहलान गडोल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों को नजदीक आते देख छिपकर बैठे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी में पांच जवान घायल हो गए। इन्हें तत्काल निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान इनमें से दो जवानों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सेना के अनुसार फायरिंग के दौरान दो नागरिक भी घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों नागरिकों के आतंकियों के साथ संबंध तो नहीं रहे हैं। ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ के जवानों को लगाया गया है। मुठभेड़ शुरू होते ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है। पूरे इलाके में रोशनी कर घेराबंदी की गई है ताकि आतंकियों का सफाया किया जा सके। घना जंगल होने के कारण सुरक्षा बलों की ओर से सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई की जा रही है ताकि और अधिक जानी नुकसान न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले साल कर्नल, मेजर, डीएसपी समेत चार जवान हुए थे बलिदान
बता दें कि इसी क्षेत्र में 13 सितंबर, 2023 को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इसमें सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। इलाके में घने जंगल और कई गुफाएं हैं। इसके चलते ऑपरेशन के दौरान सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह सीओ 19 आरआर, मेजर आशीष धोंचक और सिपाही प्रदीप सिंह के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट बलिदान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed