{"_id":"68253eb61fb338328f06f71b","slug":"jammu-kashmir-encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-tral-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : त्राल में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर; इलाके में घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : त्राल में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर; इलाके में घेराबंदी
Thu, 15 May 2025 10:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 15 May 2025 10:19 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार त्राल में मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों को तीन दहशतगर्दों को मार गिराने में सफलता मिली है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
J&K | Encounter has started at Nader, Tral area of Awantipora. Police and security forces are on the job. Further details shall follow. pic.twitter.com/ZICOdoXcbX
— ANI (@ANI) May 15, 2025मंगलवार को मारे गये थे 3 आतंकीविज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे आतंकी की शिनाख्त अहसान-उल हक शेक निवासी मुरन (पुलवामा) के रूप में हुई है। आतंकवादियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। इसमें एके 47 राइफलें, मैगजीन, ग्रेनेड और अन्य सामान शामिल है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह शोपियां जिले के शुक्रू केलर इलाके के जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना की 20 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ के जवान हरकत में आ गए।
फौरन घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मुहतोड़ जवाब दिया। इसके साथ ही तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। ढेर किए गए तीनों आतंकवादी लश्कर-ए-ताइबा के थे। दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई है। तीसरे की शिनाख्त कराई जा रही है।
लश्कर का शीर्ष कमांडर और ए कैटेगरी का आतंकी था कुट्टे
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलबार सुबह मुठभेड़ में मारा गया आतंकी शाहिद कुट्टे शोपियां के चोटीपोरा हीरपोरा इलाके का निवासी था। कुट्टे मार्च 2023 में लश्कर-ए-ताइबा में शामिल हुआ था। वह लश्कर का ए-कैटेगरी का आतंकवादी था और संगठन का शीर्ष कमांडर था। कुट्टे कई आतंकी घटनाओं और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल था। आठ अप्रैल, 2024 को दानिश रिसॉर्ट में गोलीबारी की घटना में शामिल था। इस आतंकी हमले में जर्मनी के दो पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे। 18 मई, 2024 को हीरपोरा में भाजपा सरपंच की हत्या में भी कुट्टे शामिल रहा। उस पर तीन फरवरी, 2025 को बीहिबाग, कुलगाम में टीए (टेरिटोरियल आर्मी) के जवान की हत्या में शामिल होने का संदेह था।
पिछले साल ही लश्कर में शामिल हुआ था शफी
शोपियां के वंडुना मेलहोरा इलाके का निवासी अदनान शफी अक्तूबर, 2024 में लश्कर में शामिल हुआ था। वह सी-कैटेगरी का आतंकवादी था। शफी 18 अक्तूबर, 2024 को शोपियां के वची में गैर-स्थानीय मजदूर की हत्या में शामिल था। वहीं, पुलवामा जिले के मुरन का निवासी अहसान उल हक शेक सी-कैटेगरी का आतंकी था और 24 जून, 2023 में आतंकवादी बना था।