फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Encounter between security forces and terrorists in Budgam

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, भाग निकले तीन आतंकी

Mon, 16 Jan 2023 12:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 12:23 AM IST
सार

बडगाम जिले में रविवार को इस वर्ष की पहली मुठभेड़ हुई। तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया था, लेकिन वे चकमा देकर भाग निकले। भागे आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके को घेरकर अभियान चलाया जा रहा है।।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Encounter between security forces and terrorists in Budgam
घाटी में सुरक्षाबल - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को इस वर्ष की पहली मुठभेड़ हुई। तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया था, लेकिन वे चकमा देकर भाग निकले। भागे आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके को घेरकर अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के रेडबुग मागाम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कई बार आतंकियों को समर्पण का मौका दिया गया, लेकिन वे नहीं माने और लगातार फायरिंग करते रहे। जवाबी कार्रवाई पर मुठभेड़ शुरू हो गई। 
विज्ञापन


शुरुआत में दोनों ओर से फायरिंग होती रही, लेकिन कुछ देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। हालांकि सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाले रखा ताकि आतंकियों को भागने का मौका न मिल सके। काफी देर बाद भी दूसरी तरफ से फायरिंग नहीं हुई तो सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान पता चला कि घिरे आतंकी भाग निकले हैं। आतंकियों की तलाश में गांव के प्रवेश तथा निकास द्वार को सील कर दिया गया। देर रात खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था। हर किसी को जांच के बाद ही आने-जाने की अनुमति दी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed