फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Employees who have been stuck for 5 years in government departments will be replaced

जम्मू कश्मीर: सरकारी विभागों में 5 साल से डटे कर्मी बदले जाएंगे, स्वास्थ्य निदेशालय ने जिलों से ब्योरा मांगा

Tue, 30 Aug 2022 02:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 Aug 2022 02:51 AM IST
सार

स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू ने संभाग के दस जिलों से ऐसे कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। स्कूली शिक्षा विभाग, लोग निर्माण विभाग, राजस्व सहित अन्य विभागों में भी यह प्रक्रिया जारी है। इसके साथ सरप्लस स्टाफ को भी जरूरी स्थानों पर भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Employees who have been stuck for 5 years in government departments will be replaced
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी विभागों में पांच साल से एक ही जगह पर डटे कर्मचारियों का तबादला किया जाएगा। विभागीय स्तर पर ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है, जिससे आगामी दिनों में सैकड़ों कर्मचारी इधर से उधर हो सकते हैं। सामान्य प्रशासनिक विभाग ने यह प्रक्रिया सात दिन के भीतर पूरी करने को कहा है। इससे अनुमानित कुल कर्मचारियों में से 20-30 प्रतिशत तक को बदला जाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू ने संभाग के दस जिलों से ऐसे कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। स्कूली शिक्षा विभाग, लोग निर्माण विभाग, राजस्व सहित अन्य विभागों में भी यह प्रक्रिया जारी है। इसके साथ सरप्लस स्टाफ को भी जरूरी स्थानों पर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू के अधीन करीब 1500 डाक्टर और करीब छह हजार चिकित्सा कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें कई कर्मचारी एक ही जगह पर सालों सेडटे हुए हैं। इनकी जानकारी निदेशालय जुटा रहा है, जिससे आगामी दिनों में सैकड़ों कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ के युक्तिकरण की सूचना मिलने के बाद अपनी एडजेस्टमेंट को लेकर कर्मचारियों ने अधिकारियों के यहां चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कई डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ घरों के पास ही सालों से बैठा हुआ है।

स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. सलीम उर रहमान के अनुसार सभी दस जिलों से जानकारी ली जा रही है और सात दिन के भीतर कर्मियों की युक्तिकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं, स्कूली शिक्षा विभाग में भी शिक्षकों और अन्य दूसरे स्टाफ की जानकारी जुटाई जा रही है जो पांच साल से एक ही जगह पर बैठे हैं।


हालांकि विभागीय तबादला प्रक्रिया के तहत तीन साल बाद कर्मचारी का तबादला कर दिया जाता है। लोक निर्माण विभाग में करीब 4500 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिससे एक ही जगह पांच साल से डटे दर्जनों कर्मचारियों के तबादले हो सकते हैं।

इसी तरह राजस्व विभाग में करीब छह हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। जिससे एक ही जगह कार्यरत 20-30 प्रतिशत कर्मचारियों के तबादले किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed