{"_id":"66e230d38821c4d93b0b4433","slug":"jammu-kashmir-elections-kharge-s-promise-interest-free-loan-of-rs-5-lakh-to-women-entrepreneurs-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Elections : खरगे का वादा- महिला उद्यमियों को ब्याज मुक्त 5 लाख का ऋण, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Elections : खरगे का वादा- महिला उद्यमियों को ब्याज मुक्त 5 लाख का ऋण, 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा
Thu, 12 Sep 2024 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Sep 2024 05:38 AM IST
सार
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नेकां-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो हर परिवार को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे ने किया वादा...
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर में महिला उद्यमियों को पांच लाख के ब्याज मुक्त ऋण सहित प्रदेश को पांच गारंटियां दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नेकां-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो हर परिवार को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रति व्यक्ति 11 किलो अनाज देने के प्रावधान को बहाल करने के अलावा परिवार की महिला मुखिया को 3,000 रुपये मासिक देने का वादा किया।
विज्ञापन
ओबीसी वर्ग को संविधान में प्रदत्त सभी अधिकार दिए जाएंगे। साथ ही यूपीए सरकार में मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान कश्मीरी पंडित प्रवासियों के पुनर्वास का वादा भी पूरा किया जाएगा। पार्टी जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रयास करेगी और द्विसदनीय विधायिका बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
ये घोषणाएं खरगे ने बुधवार को अनंतनाग में एक जनसभा के दौरान कीं। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा हिंदू और मुस्लिमों को एक-दूसरे से लड़ा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा जम्मू-कश्मीर के लोगों को गरीब ही रखना चाहती है। गृह मंत्री अमित शाह झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। आज भाजपा तीन हजार रुपये का मासिक लाभ देने की बात कर रही है, जो मात्र एक जुमला है। मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन आज 10 साल बीत गए, जो लोग यहां एक लाख लोगों को भर्ती नहीं कर सके वे पांच लाख नौकरियां कैसे देंगे?
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हम इन रिक्तियों को भरेंगे। उन्होंने कोई उद्योग नहीं लगाया, इसलिए रोजगार सृजन नहीं हुआ। हम पर्यटन और विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पिछले कई वर्षों में 4,400 से अधिक सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। हम उन्हें फिर से खोलेंगे। खरगे ने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील करता हूं कि वे उन लोगों को वोट दें, जो सच बोलते हैं और आजादी के बाद से उनके साथ खड़े हैं।
भाजपा और आरएसएस भारत को कमजोर कर रहे : फारूक
जेल में बंद सांसद इंजीनियर रशीद को अंतरिम जमानत दिए जाने पर नेकां के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, वह उन लोगों के बारे में भी बात करेंगे, जिन्होंने उन्हें रिहा किया है। वे यहां मुसलमानों को बांटना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मैं उन्हें इंडिया गठबंधन की फ्लाइट की याद दिलाना चाहता हूं। जम्मू-कश्मीर में आज जो आतंकवाद है, उसे वे लोग चला रहे हैं, जो उस समय रिहा हुए थे। भाजपा और आरएसएस भारत को कमजोर करना चाहते हैं। यहां की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।