{"_id":"66d6c8ca6f071becae09d1d8","slug":"jammu-kashmir-election-what-agenda-is-mehbooba-mufti-talking-about-bjp-scattered-everything-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Election: किस एजेंडे की बात कर रही हैं महबूबा मुफ्ती, भाजपा ने किया सब तितर-बितर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Election: किस एजेंडे की बात कर रही हैं महबूबा मुफ्ती, भाजपा ने किया सब तितर-बितर
Tue, 03 Sep 2024 02:01 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:01 PM IST
सार
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने भाजपा के साथ भविष्य में किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया है। भाजपा पर जम्मू-कश्मीर के मसले को जटिल करने और अटल बिहारी वाजपेयी की दृष्टि को नकारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने भाजपा के साथ किसी भी तरह के गठबंधन को लेकर अपने सख्त रुख को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के मसले के समाधान के लिए भाजपा के साथ हाथ मिलाया था।
विज्ञापन
मुफ़्ती ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के बजाय सब कुछ बिखेर दिया है।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधन का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के मसले का समाधान था। उन्होंने यह भी बताया कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनने की इच्छा होती, तो वे कांग्रेस के साथ भी गठबंधन कर सकते थे। मुफ़्ती ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार के तीन वर्षों में साउथ कश्मीर में स्कूलों, कॉलेजों, एम्स और तहसीलों में काफी काम हुआ, जो नेशनल कांफ्रेंस की 50 वर्षों की सरकार में नहीं हुआ था।
विज्ञापन
महबूबा मुफ़्ती ने स्पष्ट किया कि पीडीपी अब भाजपा के साथ किसी भी गठबंधन के लिए तैयार नहीं है और पार्टी अपने दृष्टिकोण और लक्ष्य पर दृढ़ रहेगी।