फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir election Rahul Gandhi rally in poonch says BJP RSS spreading hate and violence news in hindi

Rahul Gandhi: 'भाजपा, संघ देश में फैला रहे नफरत और हिंसा', राहुल गांधी बोले- इससे किसी का फायदा नहीं होने वाला

Mon, 23 Sep 2024 02:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Sep 2024 02:18 PM IST
सार

पुंछ में राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर करारा प्रहार किया। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश भर में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir election Rahul Gandhi rally in poonch says BJP RSS spreading hate and violence news in hindi
Rahul Gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

पुंछ में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रैली की। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा, आरएसएस देश भर में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। वे केवल नफरत फैलाना जानते हैं और उनकी राजनीति नफरत की है। आप सभी जानते हैं कि नफरत को नफरत देकर खत्म नहीं किया जा सकता, बल्कि प्यार से खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पहली मांग है कि एक बार फिर राज्य का दर्जा दिया जाए। इस काम को करने के लिए हम इन पर और दबाव डालेंगे। अगर ये नहीं करेंगे तो हम करके देंगे। मोदी जी ने पूरे देश में बेरोजगारी फैला रखी है। इन्होंने हजारों करोड़ रुपये अपने मित्रों के माफ करवा दिए। 
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी जी ने बेरोजगारी पूरे देश में फैला रखी है। हम चाहते हैं कि आपकी सरकार आप चलाएं लेकिन आपकी सरकार दिल्ली से चलती है। आपकी सरकार श्रीनगर और जम्मू से चलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हमेशा बांटने का काम करते हैं और यही काम इन्होंने यहां किया है। हमारे जो पहाड़ी भाई हैं और गुर्जर भाई हैं उनको आपस में लड़ाने का काम ये करते हैं। हमारे लिए सब लोग एक जैसे हैं और किसी को भी पीछे नहीं छोड़ेंगे। हम सबको मोहब्बत के साथ लेकर चलेंगे। आप हमारे उम्मीदवारों को जिताने का काम कीजिए। 

आप सबका धन्यवाद करता हूं। इतनी सुंदर जगह आपने बुलाया आज मैं सिर्फ दो तीन घंटों के लिए यहां हूं। आप मुझसे जो भी चाहते हैं और जिन मुद्दों को सरकार के सामने उठाना चाहते हैं आप मुझे आशीर्वाद दीजिए मैं आपकी बातों को संसद में उठाऊंगा। अगली बार मैं यहां पर दो से तीन दिन के लिए आऊंगा। आप सबका दिल से धन्यवाद। जय हिंद।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed