{"_id":"66f1265ba95c5baa7e0085a8","slug":"jammu-kashmir-election-rahul-gandhi-rally-in-poonch-says-bjp-rss-spreading-hate-and-violence-news-in-hindi-2024-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: 'भाजपा, संघ देश में फैला रहे नफरत और हिंसा', राहुल गांधी बोले- इससे किसी का फायदा नहीं होने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi: 'भाजपा, संघ देश में फैला रहे नफरत और हिंसा', राहुल गांधी बोले- इससे किसी का फायदा नहीं होने वाला
Mon, 23 Sep 2024 02:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:18 PM IST
सार
पुंछ में राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर करारा प्रहार किया। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश भर में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं।
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रैली की। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा, आरएसएस देश भर में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। वे केवल नफरत फैलाना जानते हैं और उनकी राजनीति नफरत की है। आप सभी जानते हैं कि नफरत को नफरत देकर खत्म नहीं किया जा सकता, बल्कि प्यार से खत्म किया जा सकता है।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पहली मांग है कि एक बार फिर राज्य का दर्जा दिया जाए। इस काम को करने के लिए हम इन पर और दबाव डालेंगे। अगर ये नहीं करेंगे तो हम करके देंगे। मोदी जी ने पूरे देश में बेरोजगारी फैला रखी है। इन्होंने हजारों करोड़ रुपये अपने मित्रों के माफ करवा दिए।
नरेंद्र मोदी जी ने बेरोजगारी पूरे देश में फैला रखी है। हम चाहते हैं कि आपकी सरकार आप चलाएं लेकिन आपकी सरकार दिल्ली से चलती है। आपकी सरकार श्रीनगर और जम्मू से चलनी चाहिए।
विज्ञापन
ये हमेशा बांटने का काम करते हैं और यही काम इन्होंने यहां किया है। हमारे जो पहाड़ी भाई हैं और गुर्जर भाई हैं उनको आपस में लड़ाने का काम ये करते हैं। हमारे लिए सब लोग एक जैसे हैं और किसी को भी पीछे नहीं छोड़ेंगे। हम सबको मोहब्बत के साथ लेकर चलेंगे। आप हमारे उम्मीदवारों को जिताने का काम कीजिए।
आप सबका धन्यवाद करता हूं। इतनी सुंदर जगह आपने बुलाया आज मैं सिर्फ दो तीन घंटों के लिए यहां हूं। आप मुझसे जो भी चाहते हैं और जिन मुद्दों को सरकार के सामने उठाना चाहते हैं आप मुझे आशीर्वाद दीजिए मैं आपकी बातों को संसद में उठाऊंगा। अगली बार मैं यहां पर दो से तीन दिन के लिए आऊंगा। आप सबका दिल से धन्यवाद। जय हिंद।

#WATCH | Poonch, J&K: Congress leader & LoP in Lok Sabha Rahul Gandhi says, "BJP-RSS only spread hate and violence in J&K and other states...All they know is to spread hate and their politics is of hatred. You all know that hatred cannot be eliminated by giving hate but by… pic.twitter.com/H6yKNOhw6R
— ANI (@ANI) September 23, 2024