{"_id":"6134c7558ebc3e264c116745","slug":"jammu-kashmir-educated-class-is-the-basis-of-society-former-teachers-honored-on-teacher-s-day-in-bilawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शिक्षित वर्ग समाज का आधार, बिलावर में शिक्षक दिवस पर पूर्व शिक्षक किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शिक्षित वर्ग समाज का आधार, बिलावर में शिक्षक दिवस पर पूर्व शिक्षक किए सम्मानित
Sun, 05 Sep 2021 07:04 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
- फोटो : Facebook/Narendra Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर रविवार को बिलावर के कई स्कूलों कार्यक्रमों के आयोजन किए गए जिसमें गुरु की महत्ता के बारे में बताया गया। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व शिक्षकों ने कहा कि शिक्षित वर्ग समाज का आधार है और शिष्यों के बिना समाज अधूरा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे सभी पूर्व शिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर लेक्चरर सुरेंद्र कुमार और मास्टर उषा रानी ने की। इस अवसर पर बिलावर के कई पूर्व हेड मास्टर और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिक्षकों को माला पहनाकर किया स्वागत
धान जसधार हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में थाने पंचायत प्रतिनिधियों ने स्कूल में तैनात हेड मास्टर और अन्य शिक्षकों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के हेड मास्टर यश शर्मा ने कहा के शिक्षक ही विद्यार्थी का जीवन सफल बनाते हैं और शिक्षक ही समाज की आधारशिला है उन्होंने कहा कि शिक्षक द्वारा अपने विद्यार्थियों को स्कूल में जो सिखाया जाता है विद्यार्थी उसी प्रकार का व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का जम्मू दौरा: माता वैष्णो देवी के करेंगे दर्शन, सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा
इस मौके पर स्कूल में तैनात शिक्षकों की ओर से स्कूल के सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कस्बे से सटे किशनपुर गांव के मिडिल स्कूल और अन्य इलाकों के कई स्कूलों में भी शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम किए गए जिसमें शिक्षकों की महत्ता के बारे में बताया गया।