फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Drone seen on International Border, security forces launched search operation

जम्मू-कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंडराता दिखा ड्रोन, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Wed, 12 Jan 2022 12:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 12:22 PM IST
सार


जम्मू संभाग के कानाचक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर संदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षाबल अलर्ट हो गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा लोगों से भी सूचना देने की अपील की गई है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Drone seen on International Border, security forces launched search operation
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

जम्मू जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन दिखाई दिया। इसकी सूचना के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। कानाचक इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के अलावा अन्य एजेंसियों को लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इलाके में सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इससे पहले भी कई बार इलाके में ड्रोन दिखने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन


पौनीचक इलाके में भी इस माह मिला था ड्रोन, पुलिस कर रही मामले की जांच जारी
दोमाना के पौनी चक के खाली प्लॉट में सात जनवरी को ड्रोन मिला था। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ड्रोन को कब्जे में लिया था। फिलहाल इसके साथ कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। ड्रोन मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसकी मदद से कोई हथियार या नशीला पदार्थ तो नहीं गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के जरिये हथियार और नशा भेजा जा रहा है। हालांकि यह ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया है या फिर इधर से ही उड़ाया गया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के रहने वाले लोगों से अपील की है कि कोई संदिग्ध वस्तु मिलने पर पुलिस को जानकारी दें।


यदि किसी ने ड्रोन को कहीं पर उड़ता हुआ देखा है तो इसके बारे में भी पुलिस को बताएं, ताकि पता लगाया जा सके कि ड्रोन कहां से आया, किसका है और किस मकसद के लिए इसे उड़ाया गया था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed