{"_id":"635274a543c7337f6a2b1969","slug":"jammu-kashmir-diwali-2022-price-of-firecrackers-increased-by-50-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022: 50 प्रतिशत तक बढ़े पटाखों के दाम, स्टॉल लगना शुरू, जम्मू शहर में कहां बिकेंगे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2022: 50 प्रतिशत तक बढ़े पटाखों के दाम, स्टॉल लगना शुरू, जम्मू शहर में कहां बिकेंगे पटाखे
Fri, 21 Oct 2022 04:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 21 Oct 2022 04:00 PM IST
सार
दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए जम्मू जिला प्रशासन की ओर से शहर में 10 स्थानों को चिन्हित किया गया है। मानकों को ध्यान में रखकर टिन शेड लगाकर पटाखों की दुकानें तैयार हो रही हैं।
विज्ञापन
firecrackers
विस्तार
दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए थोक और फुटकर पटाखा बाजार सजने लगा है। दुकानदारों ने अपने-अपने स्टॉल लगाने का काम शुरू कर दिया है। विशाल मेगा मार्ट बाहु प्लाजा के विपरीत जेडीए पार्किंग में गुरुवार से ही दुकानदारों ने स्टॉल के लिए शेड लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मानकों को ध्यान में रखकर टिन शेड लगाकर पटाखों की दुकानें तैयार हो रही हैं। यहां पटाखों की बिक्री के लिए 24 स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां अग्निशमन के इंतजाम के साथ सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पटाखा बिक्रेता राहुल गुप्ता ने बताया कि आज से पटाखे मिलना शुरू हो जाएंगे। इस बार पटाखों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 50 प्रतिशत की वृद्घि हुई है।
विज्ञापन
सिर्फ हरित पटाखे बेचने की अनुमति
पटाखा विक्रेताओं को सिर्फ हरित पटाखे बेचने की ही अनुमति है। ग्रीन क्रैकर्स वे होेते हैं, जिनसे प्रदूषण कम होता है और ये पर्यावरण के लिए नुकसानदायक नहीं होते। इन पटाखों को खास तरह से तैयार किया जाता है। इनसे से सामान्य से 30 से 40 फीसदी तक प्रदूषण कम होता है। इन पटाखों में हानिकारक एल्यूमिनियम, बेरियम, पोटाशियम, नाइट्रोजन व कार्बन का प्रयोग नहीं किया जाता।
विज्ञापन
शहर में इन स्थानों पर ही बिकेंगे पटाखे
दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए जम्मू जिला प्रशासन की ओर से शहर में 10 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इनमें जेडीए पार्किंग (फार्चुन होटल के पास), विशाल मेगा मार्ट बाहु प्लाजा के विपरीत जेडीए पार्किंग, सब्जी मंडी मुठी (निदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय के पास) जेडीए भूमि पर, मुख्य मार्केट त्रिकुटा नगर की पीछली तरफ जेडीए मैदान पर, सैनिक कॉलोनी दशहरा ग्राउंड, नरवाल के पास जेडीए भूमि पर, जेडीए पार्क रूप नगर, पीर बाबा के पास कुंजवानी तालाब, बाग-ए-बाहु और कासिम नगर (रेडिसन ब्लू होटल के पास) शामिल हैं। इन्हीं स्थानों पर पटाखों की बिक्री की जा सकती है। इन 10 स्थानों के अलावा अगर कहीं भी कोई पटाखों की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।