{"_id":"63ba887ed0503a2f241c694f","slug":"jammu-kashmir-divisional-commissioner-kashmir-returned-kashmiri-pandits-to-the-valley-the-employees-said-t","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: मंडलायुक्त कश्मीर ने कहा- कश्मीरी पंडित घाटी लौटे, कर्मचारी बोले- दावा झूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: मंडलायुक्त कश्मीर ने कहा- कश्मीरी पंडित घाटी लौटे, कर्मचारी बोले- दावा झूठा
Sun, 08 Jan 2023 05:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:10 PM IST
सार
मंडलायुक्त ने दावा किया है कि अधिकांश कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन की और ऐसे कर्मचारियों का वेतन जारी किया जा रहा है। मंडलायुक्त कश्मीर ने कहा कि अधिकांश कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अब वह वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन
जम्मू में प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित कर्मचारी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम पैकेज कर्मचारियों और मंडलायुक्त कश्मीर एक बार फिर आमने सामने है। मंडलायुक्त ने दावा किया है कि अधिकांश कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन की और ऐसे कर्मचारियों का वेतन जारी किया जा रहा है। वहीं इस बयान पर पीएम पैकेज के कर्मचारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन की थी, सर्दियों की छुट्टियां होने चलते वह भी जम्मू लौट आए है। ऐसे विभाग जहां सर्दियों की छुट्टियां नहीं होती है उनके कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है।
विज्ञापन
शनिवार को पीएम पैकेज के कर्मचारियों ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश रैना ने कहा कि सरकार कर्मचारियों पर हर तरह दबाव बना रही है। आठ महीने से वेतन बंद कर्मचारी आर्थिंग तंगी का शिकार है। कर्मचारी 243 दिनों से प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान कर्मचारी रंजन जोत्शी ने कहा कि गंभीर बीमारी से ग्रस्त कश्मीरी पंडित कर्मचारी चांद जी की मृत्यु हो गई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनका वेतन संबंधित जोनल शिक्षा अधिकारी ने रोक लिया था।
विज्ञापन
जून तक दो हजार फ्लैट का निर्माण कार्य होगा पूरा
मंडलायुक्त कश्मीर ने कहा कि अधिकांश कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अब वह वापस लौट आए हैं। कश्मीर संभाग के 17 विभिन्न स्थानों पर छह हजार फ्लैट का निर्माण किया जा रहा है। इन फ्लैट में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को रहने की व्यवस्था होगी। आवासों को मुख्य सड़कों के पास स्थापित करने की कोशिश की है। कर्मचारियों के परिसर में मिनी अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र और उचित मूल्य की खुदरा दुकानें होंगी। छह सौ फ्लैट में पहले ही कर्मचारी रह रहे है, मार्च- अप्रैल तक 500 फ्लैट ओर तैयार हो जाएगा। जून तक दो हजार फ्लैट का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन