फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir DGP said action will be taken soon against Those who killed civilians in valley

घाटी में नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकियों की हुई पहचान, जल्द होगी कार्रवाई -डीजीपी

Thu, 21 Nov 2019 03:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Nov 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir DGP said action will be taken soon against Those who killed civilians in valley
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : बासित जरगर

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि घाटी में नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकियों की शिनाख्त कर ली गई है। जल्द ही इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पाकिस्तान लगातार घुसपैठ कराने की कोशिशें कर रहा है। इसके लिए सीजफायर उल्लंघन का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा बलों की ओर से घुसपैठ की तमाम कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है।

विज्ञापन


कुलगाम व अनंतनाग की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकों की हत्या की पूरे देशभर में निंदा की गई है। हत्यारों को पहचान लिया गया है। इनकी गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की नजर है। जल्द ही इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 

पुलिस पर लोगों का बढ़ा है भरोसा, कई युवा मुख्यधारा में लौटे

डीजीपी ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई पर बल देते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में आतंकी घटनाओं में कमी आई है। घाटी का माहौल सामान्य है। घाटी में आने वाले दिनों में आतंकवाद निरोधक अभियानों में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि तीन दशक से आतंकवाद का दंश झेल रहे लोगों को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

डीजीपी ने कहा कि विभिन्न मोर्चों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से पेशेवर दृष्टिकोण अपनाए जाने से पुलिस पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। इस वजह से पिछले कुछ महीनों में कई युवा आतंक का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौट आए हैं। अधिकारी व जवान आतंकवाद से लड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed