फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir dgp rr swain said Launch pads across LoC active around 70 terrorists waiting to infiltrate

जम्मू कश्मीर: नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड सक्रिय, 60 से 70 आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में- डीजीपी आरआर स्वैन

Sun, 02 Jun 2024 02:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 02 Jun 2024 02:44 PM IST
सार

डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर हुई विभिन्न बैठकों में यह निष्कर्ष सामने आया है कि सीमा पार से घुसपैठ कर आतंकियों को भेजना, हथियार नशे की खेप को भेजने के प्रयास अब भी किए जा रहे हैं, जिन्हें नाकाम बनाने के लिए सुरक्षाबल सतर्क हैं। 

विज्ञापन
jammu kashmir dgp rr swain said Launch pads across LoC active around 70 terrorists waiting to infiltrate
जम्मू कश्मीर डीजीपी आरआर स्वैन - फोटो : पुलिस

विस्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि रंजन (आरआर) स्वैन ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार लॉन्च पैड सक्रिय है और करीब 60 से 70 आतंकवादी देश की सीमा में घुसपैठ की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर सुरक्षबल पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं और दुश्मन के किसी भी नापाक इरादे को कामयाब नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर हुई विभिन्न बैठकों में यह निष्कर्ष सामने आया है कि सीमा पार से घुसपैठ कर आतंकियों को भेजना, हथियार नशे की खेप को भेजने के प्रयास अब भी किए जा रहे हैं, जिन्हें नाकाम बनाने के लिए सुरक्षाबल सतर्क हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन नापाक साजिशों को समय-समय पर विफल भी किया गया है। अभी भी खतरा बना हुआ है और प्रदेश में अस्थिरता लाने की दुश्मन बार-बार चाल चल रहा है, जिसे विफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी स्वैन ने कहा, "किसी भी समय, अलग-अलग स्थानों पर पांच या छह के समूहों में लगभग 60-70 घुसपैठिये हमारी सीमा में घुसने के लिए इंतजार कर रहे होंगे।' उन्होंने जोर देकर कहा कि सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरी तरह से दृढ़ हैं कि हम विरोधी को सफल नहीं होने देंगे।


सीमापर से घुसपैठ करने वाले ड्रोन बड़ी चुनौती 

ड्रोन गिराए जाने के मुद्दे पर आरआर स्वैन ने कहा कि ये घुसपैठ की गतिविधियां एक महत्वपूर्ण चुनौती पेश करती हैं। ड्रोन के जरिए आतंकवादी हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, नकदी और मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। उन्होंने बताया कि हम पहले के मुकाबले अब इस खतरे से निपटने में काफी बेहतर स्थिति में आ गए हैं। लेकिन इन गतिविधियों को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए निरंतर सतर्कता की जरुरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed