{"_id":"5e3aa46d8ebc3ee5c31c23ab","slug":"jammu-kashmir-dgp-dilbag-singh-there-are-reports-that-vpn-is-being-misused-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आतंकी कर रहे वीपीएन का प्रयोग, पाक से है सीधा कनेक्शन: डीजीपी दिलबाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आतंकी कर रहे वीपीएन का प्रयोग, पाक से है सीधा कनेक्शन: डीजीपी दिलबाग
Wed, 05 Feb 2020 04:48 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 05 Feb 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह ने की प्रेस वार्ता
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकियों द्वारा वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का दुरुपयोग किया जा रहा है। हाल ही में जम्मू के नगरोटा में हुई मुठभेड़ में ट्रक चालक ने पहले मुठभेड़ की तस्वीर क्लिक की और इसे सबूत के तौर पर पाक को भेजा कि उन्हें रोक दिया गया है। ट्रक ड्राईवर को जब गिरफ्तार किया गया तो जांच में इस बात का खुलासा हुआ है।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि श्रीनगर में बाइक सवार तीन आतंकी एक नाके पर जब जांच के लिए रोके गए तो उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक सीआरपीएफ जवान गोली लगने से शहीद हो गए। शहीद सीआरपीएफ जवान कांस्टेबल रमेश रंजन को सर पर गोली लगी थी।
जवाबी कार्रवाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से दो पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद हुए हैं। डीजीपी ने बताया कि इस साल अबतक 20 आतंकी मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
तीनों आतंकियों कि शिनाख्त लश्कर के जिया, हिजबुल का खतीब और आईएसजेके का उमर फयाज मारा गया है।

Trending Videos
यह है वीपीएन
इसे हम वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क भी बोलते हैं जो की इंटरनेट पर सुरक्षित कनैक्शन बनाने के काम में आता है। यह समान्य तौर पर कम्प्युटर, फोन और टेबलेट को दूसरे किसी सिस्टम से जोड़कर इंटरनेट चलाने में मदद करता है।
यह आपके कनैक्शन को और उसकी ब्राउजिंग गतिविधि को सुरक्षित रखता है। आजकल के समय में वीपीएन काफी चर्चित हैं पर उसके लिए नहीं जिसके लिए वह बनाए गए थे।
यह जरूरी रूप से बिसनेस नेटवर्क को इंटरनेट पर सुरक्षित रूप से जोड़ने के लिए बनाए गए थे। वीपीएन सारे नेटवर्क ट्रैफिक को एक तरफ घूमा देता है जिससे की वह सही से काम करे। ज्यादातर वीपीएन सिस्टमों में वीपीएन पहले से ही लगा हुआ होता है।