{"_id":"619e9a79734b796bf862bb9c","slug":"jammu-kashmir-development-jammu-city-news-jmu248524024","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में विकास के द्वार खोलेंगे 25 नए हाईवे प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में विकास के द्वार खोलेंगे 25 नए हाईवे प्रोजेक्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को 25 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ ही जम्मू संभाग में सामाजिक व आर्थिक तरक्की के द्वार खोलने का रास्ता प्रशस्त किया है।
इन परियोजनाओं के माध्यम से जम्मू व कश्मीर घाटी के बीच हर मौसम में संपर्क सुविधा उपलब्ध होने के साथ साथ कृषि, औद्योगिक और सामाजिक व आर्थिक प्रगति के लिहाज से भी आधारशिला रखी गई परियोजनाएं काफी महत्वपूर्ण हैं। सुरक्षा बलो की आवाजाही के लिहाज से भी ये परियोजनाएं रणनीतिक रूप से कारगर साबित होगी।
11721 करोड़ रुपये की राशि से 257 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली इन परियोजनाओं में डोडा और किश्तवाड़ जिलो में चमोटी से द्रबशाला तक 1269 किलोमीटर की टनल, खलैनी से प्रेम नगर तक 20.251 किलोमीटर सड़क का दर्जा बढ़ाने, प्रेम नगर से न्यू ठाठरी तक 14.84 किलोमीटर सड़क दर्जा बढ़ाया जाना, द्रबशाला से डुलहस्ती तक 12 किलोमीटर तक सड़क का दर्जा बढ़ाना, बंदरकोट से चातरू तक 15 किलोमीटर सड़क का दर्जा बढ़ाना शामिल है।
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर मारोग से डिगडोल तक 4 38 किलोमीटर लंबी फोरलेन ट्वीन ट्यूब टनल का निर्माण और 32 किलोमीटर लंबी डिगडोल से खूनी नाला तक टनल का निर्माण शामिल है।
रामबन से बनिहाल खंड में मोमपसी से शेरबीबी तक छह किलोमीटर लंबे पुल क निर्माण उधमपुर रामबन खंड में नाश्शरी से रामबन तक 22 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण सांबा फ्लाईओवर पर ब्लैक स्पाट को दूर करने, मानसर मोढ़ में अंडरपास पर ब्लैक स्पाट को दूर करने व एनएच 44 अखनूर गोल्डन गेट और लंगेट मोढ़ पुल पर ब्लैक स्पॉट को दूर किया जाएगा। एनएच 44 पर ही पल्ली मोढ़ पर ब्लैक स्पाट को दूर करने का कार्य होगा।
इसके अलावा जम्मू जिले के अखनूर से चौरा तक अखनूर-पुंछ हाईवे के तहत सड़क का दर्जा बढ़ाया जाएगा और प्रभावित लोगों के पुनर्वास पर 272 करोड़ की राशि खर्च होगी।
अखनूर-पुंछ हाईवे पर चौकी से सुंगल तक टनल के निर्माण व सड़क का दर्जा बढ़ाने पर पर 796 करोड़ की राशि खर्च होगी। अखनूर-पुंछ हाईवे पर भाला से दांडेसर तक 16 किलोमीटर तक सड़क का दर्जा बढ़ाने व प्रभावित लोगों के पुनर्वास पर 114 करोड़ की राशि खर्च होगी। अखनूर पुंछ रोड पर नौशेरा में रजल से कालर तक टनल के निर्माण व सड़क का दर्जा बढ़ाने व पुनर्वास कार्य पर 642 करोड़ की राशि खर्च होगी। सरानू से धारीदारा तक सड़क का दर्जा बढ़ाने के कार्य पर 395 करोड़ व कलाल से भाटादूड़ियां और भिंबर गली टनल के निर्माण व सड़क का दर्जा बढ़ाने व पुनर्वास कार्यो पर 734 करोड़ की राशि खर्च होगी।