फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,development

कश्मीरी विलो की भी होगी जीआई टैगिंग

विज्ञापन
jammu kashmir,development
जम्मू। कश्मीरी विलो को भी अब जीआई टैगिंग मिलेगा। क्रिकेट बल्ले (बैट) के निर्माण के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले विलो पौधे प्रयोग में लाए जा रहे हैं। यह बात उप राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने शेर-ए कश्मीर कृषि-विज्ञान विश्वविद्यालय स्कॉस्ट कश्मीर की ओर से करवाए सातवें प्रौद्योगिकी सह बीज बिक्री मेले में कही। उन्होंने सेथर क्रिकेट बैट से जुड़े लोगों को विलो के पौधे वितरित किए।
विज्ञापन

उद्योग और वाणिज्य कश्मीर के निदेशक महमूद अहमद शाह ने कहा कि विश्व बैंक की ओर से वित्त पोषित झेलम तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट के तहत स्कॉस्ट कश्मीर को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले विलो (सेलिक्स अल्बा वर्केरूलिया) की पहचान का काम सौंपा गया है। इसे क्रिकेट बैट के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह उम्मीद की जा रही है कि बेहतर विलो के उपयोग से घाटी में निर्मित होने वाले क्रिकेट बैट की गुणवत्ता दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा होगी। डीन फैकल्टी ऑफ फारेस्ट्री ने बताया कि विभाग ने कश्मीर विलो को जीआई टैगिंग के लिए आवेदन का शोध कार्य पूरा कर लिया है और उद्योग विभाग के सहयोग से जल्द ही जीआई मार्क के लिए जीआई चेन्नई के रजिस्ट्रार से संपर्क करेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले क्रिकेट बैट क्लस्टर के विभिन्न प्रतिनिधियों ने क्रिकेट बैट उद्योग के विकास के लिए प्रमुख सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर के प्रयासों की सराहना की। इसके अलावा विभिन्न हितधारकों ने बड़े पैमाने पर विलो की बेहतर गुणवत्ता के प्रचार के लिए अनंतनाग जिले में उपयुक्त भूमि की पहचान का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed