{"_id":"639cc71f2a13974d9719d0b8","slug":"jammu-kashmir-deputy-commissioner-visits-kheer-bhawani-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: उपायुक्त ने खीर भवानी मंदिर और पुरातत्व स्थल शुहामा का किया दौरा, भक्तों की लिए बढ़ेंगीं सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: उपायुक्त ने खीर भवानी मंदिर और पुरातत्व स्थल शुहामा का किया दौरा, भक्तों की लिए बढ़ेंगीं सुविधा
Sat, 17 Dec 2022 01:41 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 17 Dec 2022 01:41 AM IST
सार
उपायुक्त गांदरबल श्यामबीर ने खीर भवानी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विकासात्मक जरूरतों के बारे में प्रत्यक्ष मूल्यांकन और मंदिर में सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन
मां खीर भवानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपायुक्त (डीसी) गांदरबल श्यामबीर ने शुक्रवार को खीर भवानी मंदिर तुल्लामुल्ला और पुरातत्व स्थल शुहामा का दौरा किया। खीर भवानी मंदिर में पहुंचे डीसी ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विकासात्मक जरूरतों के बारे में प्रत्यक्ष मूल्यांकन और मंदिर में सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को मंदिर के जीर्णोद्धार और समग्र विकास के लिए कई विकासात्मक जरूरतों से अवगत कराया, जिसमें घाट का विकास, डाबा स्थल का उन्नयन, मंदिर के मरम्मत कार्य, बारिश के शेड, शौचालय, हवन शाला, भूनिर्माण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
कार्यकारी अभियंता आरएंडबी ने उपायुक्त को भक्तों के लिए धर्मस्थल के भीतर सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए किए जाने वाले जीर्णोद्धार कार्यों के बारे में सूचित किया। डीसी ने मंदिर के समग्र विकास के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण कार्यों की योजना तैयार करने के लिए कार्यकारी अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिसमें मंदिर के भीतर भूनिर्माण, बाड़ लगाना, पेयजल, रास्तों का विकास और अन्य कार्य शामिल हैं। बाद में डीसी ने पुरातत्व स्थल शुहामा का दौरा किया जहां उन्होंने इसके संरक्षण के लिए संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए।