फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir dengue 140 new cases found

Dengue: जम्मू कश्मीर में डेंगू के 140 नए मामले मिले, आंकड़ा 6 हजार के पार

Sun, 06 Nov 2022 02:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 06 Nov 2022 02:01 PM IST
सार

डेंगू मामलों का आंकड़ा 6048 तक पहुंच गया है। अस्पतालों में दैनिक आधार पर दर्जनों डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं, जिसमें 10 से 20 गंभीर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
jammu kashmir dengue 140 new cases found
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock

विस्तार

डेंगू के मामलों में जिला जम्मू 76 प्रतिशत (4606) मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित है। हॉटस्पॉट सहित अन्य क्षेत्रों में मच्छरों से निपटने के लिए फागिंग के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन डेंगू के मामलों से वास्तविकता अलग दिख रही है। शनिवार को प्रदेश में 140 नए डेंगू के मामले मिले, जिसमें सर्वाधिक 67 मामले जिला जम्मू से हैं। 

विज्ञापन


इसके साथ डेंगू मामलों का आंकड़ा 6048 तक पहुंच गया है। अस्पतालों में दैनिक आधार पर दर्जनों डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं, जिसमें 10 से 20 गंभीर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। एसएमजीएस अस्पताल का विशेष डेंगू का वार्ड पूरी तरह से डेंगू बुखार के मरीजों से भरा पड़ा है। 
विज्ञापन


तापमान में गिरावट के बावजूद इस साल डेंगू ऑलटाइम रिकार्ड बना चुका है। लेकिन डेंगू के रिकार्ड मामलों ने व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए हैं। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों के सफाए के लिए बरसात से पहले रोकथाम के दावे किए गए थे, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में ऐसा कुछ नहीं दिखा। डेंगू से परेशान लोग संबंधित विभागों से खफा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खासतौर पर हाटस्पाट और साथ लगते इलाकों में लगभग हर घर में डेंगू अपनी दस्तक दे चुका है। शनिवार को सांबा में 3, कठुआ में 4, उधमपुर में 41, रियासी में 3, राजोरी में 6, पुंछ में 5, डोडा में 2, रामबन में 4, किश्तवाड़ में 3 डेंगू के मामले मिले हैं।

डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए चला विशेष अभियान 

डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान चलाया। यह अभियान ज्यूल से मुट्ठी और पंजतीर्थी से तालाब तिल्लो वार्ड तक चलाया गया। नगर निगम ने वार्डों में डेंगू की रोकथाम के लिए 10 मशीनों से हर गली में फॉगिंग की। पहले ऐसा अभियान वार्ड में एक या दो मोहल्लों में ही चलाया जाता था, लेकिन इस बार ऐसी जगहों को चिह्नित किया गया, जहां से डेंगू के अधिक मामले आ रहे हैं। नगर निगम ने लोगों से भी आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया है।


कटड़ा: पांच नई मशीनें खरीद नपा ने तेज की फॉगिंग

जम्मू संभाग में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती देख नगरपालिका कटड़ा ने पांच नई फॉगिंग मशीनें खरीदी हैं। इससे पहले भी नपा फॉगिंग करवा रही थी, लेकिन तब उसके पास केवल एक बड़ी मशीन थी। इस कारण हर स्थान पर फॉगिंग नहीं हो पा रही थी। अब पांच मशीनों के साथ हर गली मोहल्ले, सड़क, चौक, चौराहे व बाजार में फॉगिंग शुरू हो गई है। शनिवार को वार्ड 6 और मुख्य बाजार में फॉगिंग करवाई गई। नपा अध्यक्ष विमल इंदु ने कहा कि पांच नई मशीनें आते ही हर वार्ड में फॉगिंग तेज हो गई है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का डेंगू से बचाव हो सकेगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed