{"_id":"633d0ef5ffa28d526007091b","slug":"jammu-kashmir-dattatreya-hosabale-on-three-day-visit-said-favorable-time-to-increase-rss-activities-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: होसबाले तीन दिवसीय दौरे पर, बोले- प्रदेश में संघ गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अनुकूल समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: होसबाले तीन दिवसीय दौरे पर, बोले- प्रदेश में संघ गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अनुकूल समय
Wed, 05 Oct 2022 10:28 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:28 AM IST
सार
दतात्रेय होसबाले ने प्रांत संघ चालक डॉ. गौतम मेंगी, प्रांत प्रचारक रूपेश कुमार की मौजूदगी में संघ पदाधिकारियों से बैठक में प्रदेश में अनुकूल परिस्थितियों में संघ गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सर कार्यवाह दतात्रेय होसबाले मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हैं। होसबाले ने संघ के प्रांत मुख्यालय में पदाधिकारियों से बैठक कर प्रदेश में संघ गतिविधियों व हालात की समीक्षा की।
विज्ञापन
संघ सूत्रों के अनुसार होसबाले ने प्रांत संघ चालक डॉ. गौतम मेंगी, प्रांत प्रचारक रूपेश कुमार की मौजूदगी में संघ पदाधिकारियों से बैठक में प्रदेश में अनुकूल परिस्थितियों में संघ गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, संघ के कार्य के विस्तार से राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
उन्होंने संघ परिवार के विभिन्न घटकों जिसमे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सनातन धर्म सभा आदि के पदाधिकारियों से भी बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी हासिल की और प्रदेश के हालात का फीडबैक भी लिया। वेद मंदिर में पांच अक्तूबर विजय दशमी पर स्वयंसेवकों के कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष 2025 तक देश के सभी मंडलों तक संघ का कार्य पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उसे पूरा करने के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है। इसके लिए संगठन श्रेणी, जागरण श्रेणी और गतिविधि को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की अपेक्षा संघ से बढ़ गई है। हम सभी स्वयंसेवकों को समाज की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करना है।
समाज का जो विश्वास बढ़ा है उस विश्वास को टूटने नहीं देना है। अपने जम्मू प्रवास के पहले दिन सर कार्यवाह होसबाले के साथ लद्दाख से आए संघ के कार्यकर्ताओं ने भी मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने होसबाले को लद्दाख के संगठन के विभिन्न आयामों के जरिए जारी गतिविधियों से अवगत करवाया। अपने प्रवास के दूसरे दिन बुधवार, को होसबाले विजयदशमी के अवसर पर जम्मू महानगर के स्वयंसेवकों के एकत्रिकरण में शामिल होकर उनको संबोधित भी करेंगे। स्वयंसेवकों का यह एकत्रिकरण पूर्ण गणवेश में तय हुआ है। इसलिए कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों को पूर्ण गणवेश में आने को कहा गया है। पांच अक्तूबर को सुबह आठ बजे अंबफला स्थित वेद मंदिर मैदान में यह कार्यक्रम आरंभ होगा।