जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के लिए सीयूईटी यूजी की परीक्षा तारीख बदली, अब 26 मई को होगी, अस्थायी सेंटर पर भी विचार
जम्मू-कश्मीर में अस्थायी परीक्षा केंद्र बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसी तरह मणिपुर में भी कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए परीक्षा 29 मई को होगी। एनटीए ने अपने आदेश में कहा कि अगर अभ्यर्थी चाहें तो सेंटर बदलने के लिए आवेदन दे सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में 21 मई से शुरू होने वाली सीयूईटी यूजी 2023 की परीक्षा की तिथि में बदलाव कर इसे 26 मई कर दिया है। यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर एम.जगदीश कुमार ने बताया कि कुछ छात्रों को राज्य से बाहर के सेंटर मिले थे। उनकी दिक्कत को देखते हुए परीक्षा की डेट बदली है।
जम्मू-कश्मीर में अस्थायी परीक्षा केंद्र बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसी तरह मणिपुर में भी कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए परीक्षा 29 मई को होगी। एनटीए ने अपने आदेश में कहा कि अगर अभ्यर्थी चाहें तो सेंटर बदलने के लिए आवेदन दे सकते हैं।
जिन छात्रों को पूर्व की तिथियों के एडमिट कार्ड मिल चुके हैं, वे एनटीए से संपर्क कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में अस्थायी परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर और झारखंड के कई छात्रों ने एनटीए को ईमेल भेजकर सेंटर दूर होने को लेकर अपनी परेशानी बताई थी।
बठिंडा और चंडीगढ़ तक दे दिए गए थे सेंटर
सोशल मीडिया पर दूर बने सेंटर को लेकर छात्रों ने परेशानी साझा की थी। ज्यादा परेशानी जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं को थी। कश्मीर के एक छात्र शेख दानियाल ने लिखा कि उसे घर से 500 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ में सेंटर दिया। 17 वर्षीय फैजल राशिद परेशान थे कि वह शोपियां से 227 किलोमीटर दूर बठिंडा में कैसे पहुंचेगा।
दूसरे चरण का समय बढ़ाया
अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए सीयूईटी-यूजी का दूसरा चरण चार दिन बढ़ा दिया है। पहले यह 21 से 31 मई तक था। इस साल इसके लिए लगभग 14 लाख आवेदन मिल जो पिछले साल से 41 प्रतिशत अधिक हैं। सीयूईटी-यूजी के पहले चरण में 12.50 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।