फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,covid,Vaccination

जम्मू-कश्मीर में जनवरी तक सभी को मिलेगी वैक्सीन की दोनों डोज

विज्ञापन
jammu kashmir,covid,Vaccination
जम्मू। देश में सौ करोड़ आबादी को हुए कोविड टीकाकरण में जम्मू-कश्मीर का एक करोड़ 40 लाख लोगों को वैक्सीन देने का योगदान रहा। प्रदेश के सभी जिलों में पहली खुराक में सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के दावे किए गए हैं। दूसरी खुराक में 49 फीसदी तक वैक्सीन दी जा चुकी है और बचे हुए टीकाकरण को सौ फीसदी पूरा करने के लिए जनवरी 2022 का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

देश में दूसरी खुराक में टीकाकरण की औसत 32 फीसदी है, जबकि जम्मू-कश्मीर में यह औसत 49 फीसदी है। इसके साथ दो से 18 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए अनुमानित आबादी का डेटा तैयार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित विभाग से जानकारी मांगी है। इसमें 2 से 17 और 12 से 18 दो आयु वर्ग में डेटा मांगा गया है। फिलहाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस आयु वर्ग में वैक्सीन को लेकर कोई नए दिशानिर्देश जारी नहीं किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण अभियान को तेजी देने से दैनिक आधार पर कोविड संक्रमण मामलों और मौतों में गिरावट आई है। पिछले कुछ हफ्तों से प्रदेश में प्रतिदिन 100 से कम संक्रमित मिल रहे हैं। इसमें जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में प्रतिदिन प्रत्येक में दस से कम मामले आ रहे हैं। अब राजधानी श्रीनगर से ही सर्वाधिक मामले मिल रहे हैं और इसी जिले में सर्वाधिक सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

कोविड विशेषज्ञों के अनुसार शादियों और त्योहारी सीजन के बाद संक्रमण का प्रसार बढ़ सकता है। इसका कारण सार्वजनिक स्थलों पर कोविड एसओपी का पालन न होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कोविड टीकाकरण अभियान में जम्मू-कश्मीर का देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन रहा है। इसके लिए हजारों स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाया गया है। दूसरी खुराक के लिए भी अभियान को गति दी गई है। टीकाकरण से लोगों में स्वास्थ्य सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

- डॉ. शाहिद हुसैन, राज्य टीकाकरण अधिकारी
----
उप राज्यपाल ने चिकित्सा स्टाफ को दी बधाई
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 100 करोड़ टीकाकरण के लिए वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सक्षम नेतृत्व में टीकाकरण अभियान ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में मील का पत्थर हासिल किया है। इसके साथ आत्मनिर्भर भारत मिशन को मजबूती मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed