फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,covid

अब 30 फीसदी होंगे आरटीपीसीआर टेस्ट

विज्ञापन
jammu kashmir,covid
जम्मू। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बाद जम्मू-कश्मीर में कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट 30 फीसदी सुनिश्चित किए गए हैं। इसके लिए सभी जिला प्रशासनों को दिशानिर्देश जाए किए गए हैं। जम्मू एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और स्थानीय स्तर पर रैपिड के साथ आरटीपीसीआर परीक्षण बढ़ाए गए हैं। इस परीक्षण के बाद सामान्य में जांच रिपोर्ट चौबीस घंटे के बाद आ रही है, तब तक टेस्ट करवाने वाले व्यक्ति को होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

जम्मू जिले में प्रमुख रूप से सबसे अधिक कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। इसमें पहले 15 फीसदी आरटीपीसीआर परीक्षण किए जा रहे थे। अब इन्हें 30 फीसदी तक कर दिया गया हैं। जम्मू एयरपोर्ट पर यात्रियों के प्रतिदिन औसतन 50-60 कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर 180-190 आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। बीते दिन जम्मू जिले में कुल 3123 टेस्ट में से 1075 आरटीपीसीआर शामिल थे। कोविड परीक्षण के लिए जिले में करीब 30 टीमों को लगाया गया है, जिसमें प्रत्येक टीम में न्यूनतम दो सदस्य रहते हैं। राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल गांधीनगर में भी आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में आरटीपीसीआर टेस्ट को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। जिले में प्रतिदिन चार से पांच हजार कोविड परीक्षण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि रैपिड के साथ आरटीपीसीआर कोविड परीक्षण को बढ़ाया गया है। कोविड परीक्षण के साथ निगरानी और सर्विलांस प्रक्रिया को मजबूत बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दूसरी खुराक में 79 फीसदी का टीकाकरण
जम्मू-कश्मीर में कोविड टीकाकरण में 79 फीसदी लाभार्थियों को दूसरी खुराक में कवर कर लिया गया है। प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित टीकाकरण आबादी करीब 94 लाख है। अभी तक किसी भी जिले में दोनों खुराक में सौ फीसदी टीकाकरण पूरा नहीं हुआ है। टीकाकरण के बावजूद कश्मीर में श्रीनगर, बडगाम, बारामुला सहित अन्य जिलों में दैनिक आधार पर प्रतिदिन सर्वाधिक संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उल रहमान का कहना है कि जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में टीकाकरण की दोनों खुराक में सौ फीसदी लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद है। इसके लिए निर्धारित समय के साथ टीकाकरण को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed