फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir court declares 23 terrorists of kishtwar based in Pakistan and PoK proclaimed offenders

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान और पीओके में छिपे 23 आतंकी भगोड़े घोषित, सभी किश्तवाड़ के रहने वाले

Mon, 01 Jan 2024 09:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 01 Jan 2024 09:35 PM IST
सार

एसएसपी ने कहा कि सितंबर में घोषित किए गए 13 भगोड़े अपराधियों में से सात की संपत्तियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें कुर्क करने की प्रक्रिया अदालत में शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
jammu kashmir court declares 23 terrorists of kishtwar based in Pakistan and PoK proclaimed offenders
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर की अदालत ने सोमवार को किश्तवाड़ जिले के 23 आतंकवादियों को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया है। ये आतंकी पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में छिपे हुए हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि डोडा में विशेष गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) अदालत ने इन आतंकियों को उनके खिलाफ दर्ज मामलों के संबंध में पेश होने के लिए एक महीने का समय दिया है। अगर आतंकी ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी संपत्तियां कुर्क कर ली जाएंगी। किश्तवाड़ में घोषित अपराधियों की कुल संख्या 36 हो गई है। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) खलील पोसवाल ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इससे पहले 16 सितंबर को अदालत ने 13 आतंकवादियों को भगोड़ा घोषित किया था। उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ के 36 आतंकवादी पाकिस्तान और पीओके से आतंकी गतिविधियां चला रहे हैं। उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी पोसवाल ने कहा कि यह किश्तवाड़ पुलिस के प्रयासों से संभव हुआ, जिसने महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी एकत्र की और अदालत के सामने सभी जानकारी सावधानीपूर्वक पेश करने से पहले इन आतंकवादियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

उन्होंने कहा, 'अगर वे कानून के सामने आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्ति आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत कुर्क की जाएगी। इनमें से 12 की संपत्तियों की पहचान पुलिस पहले ही कर चुकी है।'


एसएसपी ने कहा कि सितंबर में घोषित किए गए 13 भगोड़े अपराधियों में से सात की संपत्तियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें कुर्क करने की प्रक्रिया अदालत में शुरू कर दी गई है। किश्तवाड़ पुलिस कानून बनाए रखने और जिले की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed