{"_id":"60864565a79fbf086a157cfc","slug":"jammu-kashmir-counselling-cell-is-dealing-with-problems-faced-by-students-in-online-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई में आने वाली समस्याओं को दूर कर रहा काउंसलिंग सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई में आने वाली समस्याओं को दूर कर रहा काउंसलिंग सेल
Mon, 26 Apr 2021 10:15 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:15 AM IST
सार
बच्चों और अभिभावकों के फीडबीक के हिसाब से भी ऑनलाइन पढ़ाई में होगा सुधार।
विज्ञापन
काउंसिलिंग
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के कारण स्कूल ऑफलाइन शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बंद हैं। ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। व्हाट्सएप ग्रुप, जूम और गूगल मीट पर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। नई व्यवस्था में पढ़ना बच्चों के लिए आसान नहीं है। ऐसे में बच्चों की मदद के लिए काउंसलिंग सेल की एक टीम बनी है।
विज्ञापन
टीम नियमित बच्चों और अभिभावकों की मदद करती है और विषय को लेकर संदेह को दूर करने की कोशिश करती है। ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था बच्चों के लिए अभी नई है। उन्हें अभी इसमें ढलने में समय लगेगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से शुरू की गई आओ बात करे काउंसलिंग हेल्पलाइन पर ऑनलाइन पढ़ाई में आ रही परेशानी से संबंधित शिकायतें पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
इसमें काउंसलिंग सेल की टीम बच्चों और अभिभावकों को संबंधित विषय के अध्यापक, वीडियो, नोट्स और अन्य संसाधनों के बारे में बताते हैं और जागरूक करते हैं। वहीं इस दौरान बच्चों और अभिभावकों से मिल रहे फीडबैक के हिसाब से ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मरीजों के साथ ऑक्सीजन की खपत बढ़ी, जीएमसी में प्रतिदिन मैनीफोल्ड में 350 सिलेंडर हो रहे इस्तेमाल
काउंसलिंग सेल ने जारी किया गतिविधियों पर आधारित वार्षिक कैलेंडर
स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के काउंसलिंग सेल ने अकादमिक सत्र 2021-22 का गतिविधियों पर आधरित वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। इसमें जम्मू संभाग के समर और विंटर जोन के बच्चों के लिए होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा को तय किया है। कैलेंडर के तहत मई में समर जोन के स्कूलों में बाल यौन शोषण पोस्को एक्ट 2012 के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इसमें बच्चों को किशोरावस्था के दौरान परिवर्तन, मनोवैज्ञानिक, व्यावहारिक, शारीरिक, सप्ताह स्वस्थ शरीर, सेक्स शिक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता सहित अन्य विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा।