{"_id":"6400bfab12f05c8c6705ecf5","slug":"jammu-kashmir-congressmen-protest-in-udhampur-against-the-hike-in-lpg-prices-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी, उधमपुर में खाली सिलिंडर लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी, उधमपुर में खाली सिलिंडर लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी
Thu, 02 Mar 2023 08:54 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 08:54 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द महंगाई पर अंकुश लगाने को कहा। सुमित मगोत्रा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार लगातार जम्मू कश्मीर में नए-नए जनविरोधी कानून व नियम लागू कर रही जनता को प्रताड़ित कर रही है।
विज्ञापन
उधमपुर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : संवाद
विस्तार
उधमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पचास रुपये की बढ़ोतरी के खिलाफ वीरवार को नगर के सलाथिया चौक के पास धार रोड पर खाली सिलिंडर लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द महंगाई पर अंकुश लगाने को कहा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी हाथों में केंद्र सरकार हाय-हाय की तख्तियां लहरा रहे थे और बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए मोदी सरकार, तानाशाही और गुंडागर्दी नहीं चलेगी, जैसे नारे लगाते हुए एलपीजी के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ अपना रोष प्रकट कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ समय के लिए धार रोड पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने जल्द स्थिति को संभाल लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय नेता सुमित मगोत्रा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार लगातार जम्मू कश्मीर में नए-नए जनविरोधी कानून व नियम लागू कर रही जनता को प्रताड़ित कर रही है।
विज्ञापन
हाल ही में यहां प्रापर्टी टैक्स लागू कर जनता को परेशान किया गया है और अब होली पर्व से ठीक पहले गैस सिलिंडर के दामों में 50 (घरेलू) से 350 (व्यापारिक) रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसने जनता के उत्सव की खुशियों को फीका कर दिया है।
इससे पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि यह जनविरोधी सरकार है और लगातार जनता को निचोड़ने और उन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलिंडर में एक साथ 350 रुपए की बढ़ोतरी की सबसे अधिक मार छोटे ढाबा वालों, चाय वालों, रेहड़ी वालों आदि पर पड़ी है।
घरेलू गैस सिलिंडर में 50 रुपए की वृद्धि से आम आदमी का घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इस जनविरोधी सरकार की नीतियां भी दोगली हैं, एक तरफ से गरीबों को 50 रुपये के चावल फ्री में देकर अपनी पीठ थपथपा रही है तो दूसरी उन्हीं से गैस सिलिंडर के लिए 1200 रुपये की वसूली कर रही है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार 500 रुपये का गैस सिलिंडर मुहैया करवा रही है लेकिन वहीं भाजपा की केंद्र सरकार लगातार महंगाई में बढ़ोतरी कर जनता को लूट कर अपने खजाने भरने का काम कर रही है।
इसलिए उनकी मांग है कि जल्द से जल्द सरकार एलपीजी के दामों में की गई वर्तमान बढ़ोतरी को वापस करे और कम से कम कीमत पर लोगों को गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए।