फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Congress State president GA Mir said BJP is distorting Nehru's leadership

नेहरू के नेतृत्व को भाजपा तोड़मरोड़ कर पेश कर रही, खराब की जा रही है छविः जीए मीर

Fri, 15 Nov 2019 12:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Nov 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Congress State president GA Mir said BJP is distorting Nehru's leadership
गुलाम अहमद मीर

जम्मू कश्मीर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि देश की आजादी के लिए पं. जवाहर लाल नेहरू और उनके परिवार ने अहम योगदान दिया है। लेकिन आज भाजपा की ओर से युवा पीढ़ी के सामने उनके नेतृत्व को तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। नेहरू परिवार की छवि को खराब किया जा रहा है। मीर गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


जीए मीर ने कहा कि बुद्धिजीवियों को नेहरू के बेहतर कामों के बारे में युवा पीढ़ी को बताना चाहिए। उन्होंने देश की आजादी में अहम योगदान दिया। कई साल जेलों में रहने के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बनकर भारत की नींव रखी। देश को नई दिशा प्रदान की।
विज्ञापन


मीर ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत के साथ जोड़ने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। लेकिन भाजपा सियासी फायदे के लिए नेहरू परिवार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। नेहरू के दिए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। युवा पीढ़ी को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed