{"_id":"658a7ea35da3dad59e094e53","slug":"jammu-kashmir-congress-leaders-to-meet-malikarjun-kharge-discuss-lok-sabha-election-preparations-new-delhi-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: प्रदेश कांग्रेस की आज पार्टी मुख्यालय दिल्ली में बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: प्रदेश कांग्रेस की आज पार्टी मुख्यालय दिल्ली में बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर होगा मंथन
Tue, 26 Dec 2023 12:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:50 PM IST
सार
कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने जिस तरीके से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाया, उससे वह असहमत है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अगले साल सितंबर तक होने चाहिए।
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge
- फोटो : Social Media
विस्तार
जम्मू कश्मीर कांग्रेस की मंगलवार को दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। इस दौरान जम्मू कश्मीर से जुड़े मुद्दों और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने जिस तरीके से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाया, उससे वह असहमत है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अगले साल सितंबर तक होने चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'जिस तरह से अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया, उस फैसले से हम सम्मानपूर्वक असहमत हैं।' उन्होंने कहा, "हम सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस वर्किंग कमेटी) के संकल्प को दोहराते हैं कि अनुच्छेद 370 का तब तक सम्मान किया जाना चाहिए जब तक कि इसे भारत के संविधान के अनुसार सख्ती से संशोधित नहीं किया जाता।"
विज्ञापन
इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं।