{"_id":"63e47f97da91d8ab8802fa6f","slug":"jammu-kashmir-cloudy-in-many-parts-of-the-state-heavy-rain-snowfall-expected-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए, कुपवाड़ा और पुंछ बर्फबारी, लेह का तापमान -13 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए, कुपवाड़ा और पुंछ बर्फबारी, लेह का तापमान -13 पहुंचा
Thu, 09 Feb 2023 10:38 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:38 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका रहेगी।
विज्ञापन
श्रीनगर में डल झील का नजारा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में वीरवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। कुपवाड़ा और पुंछ में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
खराब मौसम में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका रहेगी। कश्मीर में रात में ठंडक कायम है। अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में बुधवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई थी। दिनभर हल्के बादल भी छाए रहे। यहां कई दिन बाद सुबह दोबारा ठंडक का अहसास हुआ। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से हल्का चढ़कर 22.6 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में न्यूनतम तापमान 4.4, बटोत में 3.5, कटड़ा में 8.0 और भद्रवाह में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेट घाटी के कई हिस्सों में दिन में बादल छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकली। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह -13.0
गुलमर्ग -6.5
पहलगाम -7.6
श्रीनगर -0.1
काजीकुंड -1.8
कुपवाड़ा -1.9
कोकरनाग -0.1