फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Changes weather bring down temperature relief from heat

श्रीनगर: बिजली के झटके से होने वाली मौतों को दुर्घटना बताकर किया जाता है नजरअंदाज- हाईकोर्ट

Fri, 28 Apr 2023 12:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 28 Apr 2023 12:53 PM IST
सार

अदालत ने कहा कि विद्युत दुर्घटनाओं के अधिकतम मामले लटके हुए तारों, मानव हाथों की पहुंच योग्य दूरी के भीतर ओवरहेड तारों के गुजरने के कारण होते हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Changes weather bring down temperature relief from heat
हाईकोर्ट - फोटो : file photo

विस्तार

बिजली के झटके से होने वाली मौत को महज दुर्घटना बताकर नजरअंदाज किया जाता है। यह बातें न्यायमूर्ति वसीम सादिक नर्गल की पीठ ने 28 सितंबर 2013 को जम्मू के जानीपुर में ट्रांसफॉर्मर पर बिजली बहाली के काम के दौरान मारे गए जतिंदर कुमार के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश देते हुए कहीं।

विज्ञापन


मामले पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय ने आयुक्त सचिव पीडीडी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की संविधान समिति को निगरानी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


समिति के सदस्यों में मुख्य अभियंता, पीडीडी जम्मू, कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। अदालत ने कहा, समिति हर महीने दो बार बैठक करेगी और सुरक्षा उपायों और नियमों की निगरानी सुनिश्चित करेगी। अदालत ने कहा कि विद्युत दुर्घटनाओं के अधिकतम मामले लटके हुए तारों, मानव हाथों की पहुंच योग्य दूरी के भीतर ओवरहेड तारों के गुजरने के कारण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सभी जिलों के जिला मजिस्ट्रेट केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विनियम 2010 का युद्धस्तर पर यानी तीन सप्ताह की अवधि के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। अदालत ने कहा, नियमों का उल्लंघन हादसों का मूल कारण है। संविधान का अनुच्छेद 21 देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार सुनिश्चित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed