फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Changes in class 8th exam twice 1 lakh 75 thousands students worried

जम्मू कश्मीर: आठवीं की परीक्षा में दो बार बदलाव, 1.75 लाख छात्र हुए परेशान

Mon, 25 Mar 2024 02:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 25 Mar 2024 02:47 PM IST
सार

आठवीं कक्षा के परीक्षा के सुचारू आयोजन की जिम्मेवारी जम्मू-कश्मीर राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (जेकेएससीईआरटी) की है। लेकिन आधी-अधूरी तैयारी ने विद्यार्थियों को असमंजस में डाल दिया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Changes in class 8th exam twice 1 lakh 75 thousands students worried
Board Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठवीं कक्षा की परीक्षा की तिथियों में बार-बार बदलाव का असर विद्यार्थियों की तैयारियां पर पड़ रहा है। पहले परीक्षा पांच मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन बदलाव के बाद यह 13 मार्च से शुरू हुई। दो विषयों की परीक्षा होने के बाद फिर से तिथियों में बदलाव किया गया है, जिससे 1.74 लाख विद्यार्थी परेशान हैं।

विज्ञापन


आठवीं कक्षा के परीक्षा के सुचारू आयोजन की जिम्मेवारी जम्मू-कश्मीर राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (जेकेएससीईआरटी) की है। लेकिन आधी-अधूरी तैयारी ने विद्यार्थियों को असमंजस में डाल दिया है। साफ्ट जोन में 13 और 22 मार्च को परीक्षा होने के बाद 24, 26 और 29 मार्च के पेपर को स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन


आठवीं कक्षा के विद्यार्थी प्रिंस कुमार ने कहा कि बार-बार परीक्षा की तिथियां बदली जा रही हैं। जिस विषय की तैयारी करते है उसकी परीक्षा स्थगित हो जाती है। इसका असर तैयारी पर पड़ता है। एससीईआरटी के एक अधिकरी ने बताया कि परीक्षाओं की तिथियां जल्दी में तय की गई थीं। मार्च में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा थी, ऐसे में कोई आठवीं कक्षा की परीक्षा के तिथियों के लिए कोई विंडो नहीं मिल रही था। परीक्षा केंद्र से लेकर पर्यवेक्षक की कमी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात ऐसे थे कि रविवार के दिन भी परीक्षा रखी गई थी। अब नए सिरे से तिथियां जारी होंगी। परीक्षा की तिथियों में बार-बार बदलाव का कारण जब एससीईआरटी के निदेशक प्रो. परीक्षित सिंह मन्हास से जानना चाहा तो उन्होंने कई बार फोन करने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed