{"_id":"64563d1fccbd4dd08e0c5755","slug":"jammu-kashmir-chances-of-rain-again-state-kashmir-division-will-be-more-affected-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में फिर बारिश के आसार, कश्मीर संभाग रहेगा अधिक प्रभावित, मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में फिर बारिश के आसार, कश्मीर संभाग रहेगा अधिक प्रभावित, मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत
Sat, 06 May 2023 05:12 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 06 May 2023 05:12 PM IST
सार
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि 9 से 12 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा। किसानों के लिए यह मौसम छिड़काव और कटाई के अनुकूल है।
विज्ञापन
श्रीनगर में मौसम साफ होने के बाद डल का नजारा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। शनिवार को मौसम साफ रहा। इससे पारे में उछाल आया। कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 7 और 8 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू में सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर के समय तपिश का अहसास हो रहा था। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री गिरकर 32.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में दिन का तापमान 23.1, बटोत में 21.9, कटड़ा में 29.0 और भद्रवाह में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 23.3, पहलगाम में 17.2 और गुलमर्ग में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में शनिवार को मौसम में काफी सुधार देखने को मिला। सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई।
इस बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि 9 से 12 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा। किसानों के लिए यह मौसम छिड़काव और कटाई के अनुकूल है।