फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Bus going from Samba to Srinagar overturned in canal, 20 people injured

जम्मू-कश्मीर: सांबा से श्रीनगर जा रही बस नहर में पलटी, ईंट भट्ठे पर काम करने वाले 20 लोग घायल, अस्पताल पहुंचाए

Tue, 20 Jun 2023 02:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Jun 2023 02:38 AM IST
सार

सांबा के छन्न समोत्रा गांव से करीब 75 मजदूर बस में सवार होकर श्रीनगर की ओर रवाना हुए थे। यह बस चलने के थोड़ी देर बाद ही एक संपर्क नहर में पलट गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Bus going from Samba to Srinagar overturned in canal, 20 people injured
सांबा में पलटी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

सांबा जिले के घगवाल थाना के अंतर्गत आने वाले गांव छन्न समोत्रा में सोमवार देर रात को एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों से भरी बस पलट गई। इस दुर्घटना में 20 श्रमिक घायल हो गए। इनमें से चार गर्भवतियों को सांबा जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। बाकी का उपचार घगवाल अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10 बजे की है। छन्न समोत्रा गांव से करीब 75 मजदूर बस (जेके02बीबी-8517) में सवार होकर श्रीनगर की ओर रवाना हुए थे। यह बस चलने के थोड़ी देर बाद ही एक संपर्क नहर में पलट गई। बस मजदूरों से भरी हुई थी, इसलिए बस के नहर में गिरते ही
विज्ञापन


चीख पुकार मच गई। इसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। साथ ही घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया जाने लगा। बाहर निकालकर देखा तो 20 श्रमिकों को चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें घगवाल के ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से चार गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल सांबा रेफर किया गया। घायलों की पहचान हरिया (20), मानसी (19), सुमिता (40), मोहन (5), सोनिया (23), पार्वती (40), रजनी (35), हीरा (17), रेखा (14), रवि (21), अंजू (2), रजनी (22), निर्मला (17), श्रीकुमार (42), अशोक कुमार (24), नीतू (21), राखी (4), राजबीर (एक बर्ष), सूरत राम (50) और म़ुन्ना (18) के रूप में हुई है।

राजोरी में 30 फुट की खाई में गिरी कार, 4 घायल

राजोेरी-पुंछ हाईवे पर मंजाकोट में राजोरी से पुंछ जा रही ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 4 सवार घायल हो गए। इन्हें मंजाकोट के सरकारी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार कार (जेके11ई-9278) को लेकर मोहम्मद शब्बीर खादम हुसैन निवासी राजल नौशेरा पुंछ की ओर जा रहा था।

मंजाकोट के पास सामने से आ रहे वाहन को साइड देते समय कार से संतुलन खो बैठा और कार सड़क से करीब 30 फुट गहरी खाई में गिर गई। बीएमओ मंजाकोट डॉ. सलीम अहमद भट्टी ने बताया कि हादसे में घायल रुकसाना कोसर, शाह बेगम, अब्दुल कुदूस और चालक मोहम्मद शाबिर का उपचार जारी है। सभी की हालत ठीक है।

माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे तीन लोग सड़क हादसे में घायल

सांबा जिले के 17 माइल के निकट हाईवे पर दो कारों की टक्कर में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे तीन लोग घायल हो गए। उन्हें विजयपुर के एक्सीडेंटल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को एक कार (आरजे23सीई-2872) में सवार तीन लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के उपरांत राजस्थान लौट रहे थे।

विजयपुर में उनकी कार आगे चल रही दूसरी कार (जेके21जी-9127) से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद आगे वाली कार ने तीन पलटे खाए। हालांकि, उसका चालक सकुशल रहा। लेकिन, दूसरी कार हाईवे के नीचे जा गिरी। इससे माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे यात्री विक्रम (21) पुत्र चटरमल, प्रह्लाद सिंह (35) पुत्र अनुमन सिंह और विजय पुत्र बाबू लाल तीनों निवासी राजस्थान घायल हो गए।



स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें विजयपुर के एक्सीडेंटल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों घायलों की हालत ठीक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed