फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Budgam police prevents six youth from joining terror ranks

जम्मू-कश्मीरः छह युवाओं को आतंकवाद की राह पर जाने से पुलिस ने रोका, परिजनों ने कहा- शुक्रिया

Tue, 03 Mar 2020 10:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 Mar 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir Budgam police prevents six youth from joining terror ranks
आतंकवाद - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में बडगाम पुलिस ने पांच नाबालिगों सहित छह युवाओं को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने से पहले ही रोक लिया। पुलिस की इस सफलता पर आलाधिकारियों ने सभी सुरक्षाकर्मियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन परिवारों ने जम्मू कश्मीर पुलिस का शुक्रिया अदा किया, जिनके बच्चे आतंकी राह पर जाने से बच गए।

विज्ञापन

 
बडगाम पुलिस को सूचना मिली कि इलाके के छह युवाओं को आंतकी संगठन और उनके मददगार आतंकवाद की राह पर ले जाने की फिराक में हैं। साथ ही युवकों को कई तरह के लालच भी दे रहे हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने एक विशेष अभियान चलाया।

विज्ञापन

अगर थोड़ी सी देर हो जाती तो हम गम के साये में जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर होते

इस अभियान में सुरक्षाबलों ने युवकों के परिजनों का भी सहयोग लिया और सभी युवकों को आतंक की राह पर जाने से बचा लिया। बाद में उचित परामर्श के बाद इन युवकों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया। युवकों के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने हमारे घरों की खुशियों को लुटने से बचा लिया।

उन्होंने कहा कि अगर थोड़ी सी देर हो जाती तो हमारे हंसते-खेलते परिवार हरदम के लिए गम के साये में जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर हो जाते। सभी परिजनों ने बडगाम पुलिस, उनके आलाधिकारियों और इस अभियान में शामिल सभी सुरक्षाबलों का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed