फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: BSF personnel carry out patrolling in Samba sector along the International Border

जम्मू कश्मीर: सांबा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की गश्त तेज, घुसपैठ की आंशका को देखते हुए चलाया बड़ा अभियान 

Wed, 27 Apr 2022 06:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 27 Apr 2022 06:11 PM IST
सार

बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। रोजाना चेकिंग के साथ पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। घुसपैठ को नाकाम करने के लिए जवान हर प्रकार से तैयार है। 

विज्ञापन
jammu kashmir:  BSF personnel carry out patrolling in Samba sector along the International Border
सांबा सेक्टर में गश्त करते जवान - फोटो : एएनआई

विस्तार

सांबा जिले से लगने वाले भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने घुसपैठ को देखते हुए बड़ा तलाशी अभियान चलाया। पूरे इलाके में जवानों ने चप्पे-चप्पे को खंगाला। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के सांबा सेक्टर में जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। इन दिनों रोजाना चेकिंग और पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। इस दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देता है उसकी जांच की जाती है। इस अभ्यास को पूरे साल भर किया जाता है चाले बारिश, सर्दी या गर्मी का मौसम ही क्यों न हो। 

विज्ञापन

जैश के लिए घुसपैठ की सबसे मुफीद जगह बना सांबा-कठुआ बॉर्डर

पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए सांबा-कठुआ बॉर्डर घुसपैठ के लिए सबसे मुफीद रास्ता बना हुआ है। जम्मू में पिछले 3 सालों में होने वाले सभी बड़े हमले जैश ने किए हैं। इन सभी हमलों को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी आतंकी थे। उन्होंने बॉर्डर से घुसपैठ की थी। झज्जर कोटली में हुए 2018 के हमले के बाद एनआईए ने साफ कहा था कि कठुआ और सांबा के बॉर्डर को आतंकी इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस की जांच में भी इसे एक गंभीर मामला माना गया है, क्योंकि जिस तरह से सुंजवां हमले में दोनों आतंकी इतनी बड़ी तादाद में गोला बारूद लेकर आए थे, इससे माना जा रहा है कि बड़ा हमला होना था। 

विज्ञापन

बीएसएफ के पास घुसपैठ की कोई जानकारी नहीं

बीएसएफ के प्रवक्ता एसपीएस संधु ने बताया कि हमारे पास घुसपैठ की कोई जानकारी नहीं है। न ही इसके बारे हमें किसी ने बोला है। सीमा पर किसी तरह की कहीं पर फेंसिंग नहीं कटी और न ही कोई सुरंग है, जिससे कि आतंकियों की घुसपैठ हुई हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए भी कर चुकी खुलासा

करीब तीन साल पहले झज्जर कोटली हमले की जांच में एनआईए ने खुलासा किया था कि सांबा और कठुआ का बॉर्डर पाकिस्तानी आतंकी इस्तेमाल कर रहे हैं। बताया था कि 2014 से लेकर 2018 तक 50 से ज्यादा पाकिस्तानी आतंकियों ने घुसपैठ की और यह कश्मीर तक चले गए। वहीं पिछले 3 साल में जम्मू में होने वाले सभी हमले जैश ने किए हैं और इसमें पाकिस्तानी आतंकी थे, जो सीमा पार से घुसपैठ करके आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed